एक ही सीढ़ी, अंदर भरा धुआं…दिल्ली के होटल में कैसे लगी आग? फायर ऑफिसर ने बताई अग्निकांड की खौफनाक कहानी
Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से अधिकतर विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Written By: अक्षय साहू
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में आग लगने से 21 की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Hotel Fire: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। फायर ब्रिगेड टीम ने पुलिस के साथ मिलकर करीब 35 से अधिक लोगों की जान बचाई। इस हादसे ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी की मुताबिक, आग सुबह करीब 9:30 बजे लगी। आग लगते ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची, आग पूरे होटल को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग इतनी तेजी से फैला कि होटल में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
Over 21 people, many of them foreign nationals, died in the Malviya Nagar restaurant fire in Delhi. Fire safety rules exist, but poor enforcement and negligence continue to cost lives. 😑#MalviaNagar #Delhi #AvoreElectric मालवीय नगर pic.twitter.com/b7I9u1RAyH — AlokMeena (@AlokDalitspeaks) June 3, 2026
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में यह क्या हो रहा है? मालवीय नगर होटल हादसे पर AAP ने दागे सवाल, खड़गे-प्रियंका ने जताया दुख
CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर हमला! 2 मिनट में 15 लाख हिट्स; सुरक्षा के बीच 14,000 छात्रों ने किया आवेदन
महाराष्ट्र ATS-दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से हुजैफा गिरफ्तार, दाऊद के करीबी के संपर्क में था संदिग्ध
कॉकरोच जनता पार्टी के मंच पर दिखेंगे सोनम वांगचुक, अभिजीत ने कहा- यह सभी कॉकरोचों के लिए बड़े सम्मान की बात
होटल में कैसे लगी आग?
फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि, आग होटल के अंदर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। जानकारी के मुताबिक आधिकारिक तौर पर होटल में केवल छह कमरों की इजाजत थी, लेकिन होटल प्रबंधक नियमों की अनदेखी करते हुए 25 कमरे बना रखे थे। यहां तक कि होटल के बेसमेंट में भी कमरे बने थे। जिसके चलते होटल में वेंटिलेशन के लिए उपयुक्त जगह नहीं थी। साथ ही होटल की सीढ़ियां भी काफी सकरी थी जहां से आग लगने की स्थिति में जल्दी से बाहर निकलना लगभग नामुमकिन था।
Malviya Nagar #MalviyaNagar #Delhi #fire pic.twitter.com/khyzM7f9NW — 🇮🇳PULKIT NAGAR (@nagar_pulkit) June 3, 2026
अधिकारी ने बताया कि, घटना स्थल पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस साथ मिलकर तुंरत बचाव अभियान शुरू किया और 35 से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि इमारत की बनावट के कारण राहच बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आईं। क्योंकि आग के कारण होटल के अंदर घुसना बेहद मुश्किल हो गया।
10 people have died and many other are injured after a massive fire broke out at multi-storied Lemon Green Restaurant in Delhi’s Malviya Nagar. pic.twitter.com/junEbz6B0Z — Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) June 3, 2026
बिल्डिंग में केवल एक सीढ़ी और एक लिफ्ट थी। साथ ही इमाकत चारों तरफ से लगभग बंद था, जिससे आग लगने के बाद धुआं बाहर नहीं निकल सका। जिसके चलते इमारत धुएं और गर्मी से भर गई।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में यह क्या हो रहा है? मालवीय नगर होटल हादसे पर AAP ने दागे सवाल, खड़गे-प्रियंका ने जताया दुख
मरने वाले अधिकतर विदेशी नागरिक
दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों में अधिकतर विदेशी नागरिक थे। जानकारी के मुताबिक, होटल के पास ही एक बड़ा अस्पाताल है, जहां इलाज के लिए विदेश से भी लोग आते हैं और करीब होने के चलते यहां रुकते थे। पुलिस ने आगे बताया कि आग में मृतकों का शरीर बुरी तरह से जल गया है जिससे उनकी पहचान करने में परेशानी आ रही है।
