Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर में हुए होटल अग्निकांड में मृतकों का आंकड़ा 21 पहुंच गया है। कांग्रेस ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग की है, वहीं AAP ने सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं।
अरविंद केजरीवाल कॉसेप्ट फोटो- नवभारत
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
Delhi Malviya Nagar Hotel Fire News In Hindi: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी भीषण आग ने अब और भी विकराल रूप ले लिया है। जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि रेस्तरां से शुरू हुई इस आग की चपेट में आने वाले अधिकांश लोग विदेशी नागरिक थे। इससे पहले की रिपोर्टों में घायलों की संख्या तीन दर्जन से अधिक बताई गई थी।
कांग्रेस नेतृत्व ने जताया गहरा शोक
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस घटना से बेहद आहत हैं और उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है। प्रियंका गांधी ने इस समाचार को ‘अत्यंत हृदयविदारक’ बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deeply saddened by the tragic fire incident in Malviya Nagar, Delhi. My heartfelt condolences to the families who lost their loved ones and prayers for the speedy recovery of the injured.The State Govt and authorities should provide adequate and timely compensation, including…
मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सहायता और पर्याप्त समय पर मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही, खड़गे और प्रियंका गांधी दोनों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे इस संकट की घड़ी में प्रभावित लोगों और पीड़ितों को हर संभव मदद और सहयोग प्रदान करें।
सुरक्षा मानकों पर सवाल
हादसे के बाद दिल्ली की सियासत भी गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आधिकारिक तौर पर इस घटना को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए लिखा कि आखिर दिल्ली में यह क्या हो रहा है? इससे भी बड़ा सवाल- ऐसा क्यों हो रहा है? इसके बाद पार्टी ने पूछा है कि क्या दिल्ली में सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे जनता डरी हुई है और जवाब चाहती है।
मालवीय नगर आग हादसे पर AAP का पोस्ट
वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक तीखा हमला करते हुए ‘टूलकिट’ राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने अंदेशा जताया कि ‘सूत्रों’ के हवाले से उन लोगों पर ही मौत का दोष मढ़ा जा सकता है जो इस आग में मारे गए हैं। भारद्वाज ने मंत्री और मुख्यमंत्री की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए हैं।
यह भीषण हादसा उस समय हुआ जब होटल के बेसमेंट स्थित रेस्तरां में आग भड़की और देखते ही देखते पूरी पांच मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। राहत कार्य अभी भी जारी है और प्रशासन सुरक्षा चूक की जांच में जुटा है।
Delhi malviya nagar hotel fire death toll rises political reactions