दिल्ली के एक होटल में लगी भीषण आग; 20 से अधिक लोगों की मौत, विदेशी मेहमानों में मची चीख-पुकार

Delhi Hauj Rani Hotel Fire: दक्षिण दिल्ली के हौजरानी इलाके में एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 20 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दमकल विभाग ने 35 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।
Massive Fire Breaks Out at a Delhi Hotel; 10 Dead, Foreign Guests Panic Amidst Screams
दिल्ली के एक होटल में लही आग, फोटो (सो. सशोल मीडिया)
Published on
Updated on

Delhi Hauj Rani Hotel Fire News In Hindi: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी  इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला होटल में भीषण आग लग गई। इस घटना में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और अब तक 35 से अधिक लोगों को होटल से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

विदेशी नागरिकों और मरीजों की थी मौजूदगी

कुछ रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि जिस होटल में यह आग लगी, उसका नाम 'Florist Inn' है। यह पांच मंजिला इमारत हौजरानी की तंग गलियों में स्थित है और इसमें करीब 25 कमरे हैं। जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त होटल में लगभग 40 से अधिक लोग रुके हुए थे। इनमें से ज्यादातर विदेशी नागरिक थे, जो दिल्ली के अस्पतालों में अपना इलाज कराने के उद्देश्य से आए थे। जिस समय आग भड़की, उस वक्त अधिकतर मेहमान अपने कमरों में सो रहे थे।

कैसे शुरू हुई आग?

आग लगने की सूचना सुबह करीब पौने 10 बजे दमकल विभाग को मिली। हालांकि, होटल के रेस्तरां में काम करने वाले शेफ केसर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे जब उन्होंने इलेक्ट्रिक चूल्हा जलाने की कोशिश की, तो आग अचानक भड़क उठी। शेफ के मुताबिक, उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि आग पहले से ही होटल के किसी हिस्से में लगी हुई थी। होटल के बेसमेंट में स्थित रेस्तरां से शुरू हुई लपटों ने धीरे-धीरे पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

बचाव कार्य और मौजूदा स्थिति

दिल्ली दमकल विभाग और पुलिस की टीमों ने युद्ध स्तर पर बचाव कार्य चलाते हुए अब तक 35 से ज्यादा लोगों को इमारत से बाहर निकाला है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से फिलहाल मृतकों की सटीक तादाद और उनकी पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की जा रही है, जबकि बचाव दल अभी भी होटल के कमरों की तलाशी ले रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अंदर फंसा न रह जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com