लाइसेंस किसी का, बिल्डिंग किसी की! होटल मालिक लवकेश बजाज ने जय मिश्रा पर फोड़ा ठीकरा; पुलिस कर रही तलाश
Delhi Police Arrest Lavkesh Bajaj: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में होटल के मालिक लवकेश बजाज ने इसका पूरा ठीकरा जय मिश्रा के नाम पर फोड़ दिया है। यहां जानिए कौन है जय मिश्रा?
- Written By: प्रिया जैस
होटल मालिक लवकेश बजाज (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Lavkesh Bajaj and Jai Mishra: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिस स्टे होटल अग्निकांड में एक नया नाम सामने आया है। फ्लोरिस स्टे होटल के मालिक लवकेश बजाज से पूछताछ के दौरान उसने कई राज खोले। पुलिस पूछताछ के दौरान लवकेश बजाज ने बताया कि उसके पास होटल की देखरेख करने का समय नहीं था।
उसने बताया कि जय मिश्रा उसके होटल का पूरा कामकाज देखा करता था। यहां तक की होटल के सभी लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज भी जय मिश्रा के नाम पर हैं। लवकेश बजाज ने अग्निकांड का पूरा ठिकरा जय मिश्रा के सिर पर फोड़ दिया है। अब दिल्ली पुलिस जय मिश्रा की तलाश में जुटी हैं।
कौन है जय मिश्रा?
मिली जानकारी के अनुसार, लवकेश बजाज ने साल 2022 में यह बिल्डिंग खरीदी थी। इस बिल्डिंग को उन्होंने फ्लोरिस स्टे होटल में बदल दिया। लवकेश बजाज ने बताया कि जब से यह होटल शुरू हुआ है तब से जय मिश्रा ही इस होटल को संभाल रहा था। होटल से जुड़े सभी मामलों का फैसला वहीं करता था और सभी लाइसेंस भी उसी के नाम पर है। इस होटल का लाइसेंस बेड एंड ब्रेकफास्ट के तहत लिया हुआ था। लवकेश की बातों से ऐसा लगता है कि जैसे वह सिर्फ नाम मात्र का मालिक था।
सम्बंधित ख़बरें
हिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Delhi Student Protest: NSUI ने तेज किया विरोध, एनटीए बैन और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
मालवीय नगर फ्लोर स्टे होटल अग्निकांड (सौजन्य-IANS)
लवकेश बजाज ने बताया कि होटल का पूरा मैनेजमेंट और जिम्मेदारी जय मिश्रा के हाथों में थी। होटल में कमरे कितने होंगे…होटल में क्या बदलाव करने है… इन सभी चीजों का फैसला जय मिश्रा ही करता था। बुधवार को होटल में आग लगने के बाद जय मिश्रा भी मौके फरार हो गया। दिल्ली पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि इसी इलाके में आरोपी के दो से तीन होटल और भी है। पुलिस उन होटलों और उनके दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें – दिल्ली में सब चलता है… लवकेश बजाज ने उगले चौंकाने वाले राज; मालवीय नगर अग्निकांड के बाद 18 होटल होंगे सील!
पुलिस ने इन गंभीर धाराओं के तहत दर्ज की FIR
पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने धारा 105 BNS, धारा 326(g) BNS, धारा 324(5) BNS, धारा 125(a) और 125(b) BNS, धारा 287 BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है।
VIDEO | Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: Latest visuals from the incident spot. The fire at the Flourish Stay B&B in Hauz Rani in Malviya Nagar started around 8.30 am on Wednesday and quickly spread through the five-floor narrow building that had only one entry-exit point,… pic.twitter.com/iDKZ7CMsqi — Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2026
घायलों से मिलने मैक्स अस्पताल पहुंची सीएम रेखा गुप्ता
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई है। घायलों में भी कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, होटल में आग लगने के बाद कुल 47 लोगों को रेस्क्यू किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम रेखा गुप्ता घायलों से मिलने के लिए मैक्स अस्पताल पहुंची। मृतकों में 9 भारतीय और 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं। 8 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।
