दिल्ली में सब चलता है… लवकेश बजाज ने उगले चौंकाने वाले राज; मालवीय नगर अग्निकांड के बाद 18 होटल होंगे सील!
Lavkesh Bajaj Statement: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में होटल मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ के दौरान लवकेश बजाज ने कई चौकाने वाले खुलासे किए।
- Written By: प्रिया जैस
मालवीय नगर अग्निकांड (सौजन्य-IANS)
Delhi Police Arrest Lavkesh Bajaj: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के मामले में, पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के लिए उसे मालवीय नगर थाने ले आई है। लवकेश बजाज ने पुलिस को बताया कि उसके पास रेस्टारेंट को संभालने या उसकी देखरेख करने का समय नहीं था।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी लवकेश बजाज ने दिल्ली पुलिस से पूछताछ के दौरान बताया कि उसके पास खुद जाकर उस जगह को संभालने या उसकी देखरेख करने का समय नहीं था। लवकेश बजाज ने दावा किया कि उसने इस जगह के रोजमर्रा के कामकाज की जिम्मेदारी किसी दूसरे व्यक्ति को सौंप दी थी, जो बिलिंग, हिसाब-किताब और पूरी व्यवस्था को संभाल रहा था।
इमारत और कमरों में किया फेरबदल
कमरों में किए गए बदलाव के बारे में पूछने पर उसने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को यह भी बताया कि इमारत में बदलाव, जिसमें कमरों का आकार बढ़ाना और कुछ फेरबदल करना शामिल था, किसी दूसरे व्यक्ति ने सुझाए थे। उस व्यक्ति ने उसे भरोसा दिलाया था कि इस तरह के इंतजाम “आम बात” हैं और “दिल्ली में सब कुछ चलता है।”
सम्बंधित ख़बरें
मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल के मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज
21 मौतों का जिम्मेदार कौन? BNB के नाम पर चल रहा था मौत का होटल, दिल्ली अग्निकांड हादसे के बाद उठे सवाल
Malviya Nagar Fire Accident: दिल्ली होटल अग्निकांड को लेकर वर्ल्ड मीडिया ने सुरक्षा इंतजामों पर उठाए सवाल
Malviya Nagar Fire Accident: तीसरी मंजिल से बच्चे को लेकर कूदी महिला, मंजर देख कांप उठेगी रूह
Malviya Nagar restaurant fire | As per sources, the accused, Lovkesh Bajaj, has told Delhi Police during interrogation that he did not have time to personally manage or oversee the premises. Bajaj claimed he had delegated day-to-day operations of the establishment to another… — ANI (@ANI) June 4, 2026
बजाज के पास फायर एनओसी नहीं था
पूछताछ के दौरान, लवकेश बजाज ने यह भी माना कि उस जगह के पास फायर NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं था। आरोपी को गुरुवार को अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। दिल्ली पुलिस उससे आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है, ताकि उसके दावों की सच्चाई जांची जा सके और इसमें शामिल अन्य लोगों व संबंधित व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाया जा सके। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें – Malviya Nagar Fire Accident: तीसरी मंजिल से बच्चे को लेकर कूदी महिला, मंजर देख कांप उठेगी रूह
दिल्ली सरकार ने संयुक्त समिति गठित की
दिल्ली सरकार ने संयुक्त समिति गठित की गई है। दिल्ली में 18 संपत्तियों को चिन्हित किया जा चुका है, जहां आज से कई इलाकों में सीलिंग शुरू होगी।
Delhi: Following the massive fire at a bed-and-breakfast in Malviya Nagar, police personnel remain deployed at the site pic.twitter.com/A01360GYEE — IANS (@ians_india) June 4, 2026
आपको जानकारी दें, कि बुधवार (3, जून) की सुबह करीब 8.50 बजे दिल्ली के मालवीय नगर में एक होटल के बेसमेंट में संचालित लेमन ग्रीन रेस्टॉरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मालवीय नगर होटल अग्निकांड में राहत और बचाव दल ने 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना के बाद दिल्ली प्रशासन नींद से जागा और आसपास के सभी होटलों पर निशाना साधा।
अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में लाइबेरिया, नाइजीरिया, मोजाम्बिक और बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा और आपदा प्रबंधन टीमों ने कई घंटों तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया, जो दोपहर के आसपास पूरा हुआ।
