-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi High Court Instruction To Foriegn Ministry For Indian People Sentenced Death In Indonesia
इंडोनेशिया में भारतीय नागरिकों को मौत की सजा पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, विदेश मंत्रालय को दिए ये निर्देश
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
इंडोनेशिया में भारतीय नागरिकों को मौत की सजा सुनाए जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले को संज्ञान लिया है। कोर्ट ने मामले में विदेश मंत्रालय और वाणिज्यिक मंत्रालय को हस्तक्षेप करने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: इंडोनेशिया की एक अदालत की ओर से तीन भारतीय नागरिकों को मौत की सुनाई गई है। इससे संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडोनेशिया में भारतीय वाणिज्य दूतावास को यह निर्देश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए कि दोषियों को उचित कानूनी प्रतिनिधित्व मिले और अपीलीय उपायों को बढ़ाने में भी सहायता दी जाओए। यह भी आदेश दिया गया कि भारत में दोषी व्यक्तियों और उनके परिवारों के बीच संपर्क की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।
केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय (MEA) के स्थायी वकील एडवोकेट आशीष दीक्षित ने प्रतिवादियों की ओर से नोटिस स्वीकार किया है और मामले में निर्देश प्राप्त करने के लिए कोर्ट से कुछ समय मांगा है। याचिका पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति सचिन दत्ता ने अगली सुनवाई 6 मई, 2025 को करनी निर्धारित की है।
हाईकोर्ट ने विदेश मंत्रालय को दिए ये निर्देश
कोर्ट ने विदेश मंत्रालय को लागू अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों या द्विपक्षीय समझौतों, यदि कोई हो, के तहत भारतीय नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए इंडोनेशियाई सरकार के साथ कूटनीतिक रूप से जुड़ने का निर्देश भी दिया। मामला तीन भारतीय नागरिकों राजू मुथुकुमारन, सेल्वादुरई दिनाकरन और गोविंदसामी विमलकांधन की पत्नियों की ओर से दायर याचिका से जुड़ा है। इन्हें इंडोनेशियाई अदालत ने नशीले पदार्थों से जुड़े अपराध को लेकर सजाए मौत की सजा सुनाई है। तीनों व्यक्ति एक शिपयार्ड में कार्यरत थे। इसी दौरान उनके पास से इंडोनेशियाई नारकोटिक्स विभाग ने नशीले पदार्थ बरामद किए थे और गिरफ्तार कर लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Papua Attack: इंडोनेशिया के पापुआ में अमेरिकी पायलट की हत्या, अलगाववादियों ने फूंका पूरा विमान
चीन और पश्चिम को छोड़ भारत के ‘DPI’ मॉडल का दीवाना हुआ इंडोनेशिया, क्या मोदी की जकार्ता यात्रा रचेगी इतिहास?
Crispy Corn In Air Fryer: बारिश में बिना तेल के बने हेल्दी क्रिस्पी कॉर्न का लें मजा, नोट करें रेसिपी
Habits of Successful People: सफलता पाने के लिए अपनाएं सफल लोगों की ये 10 आदतें, हर लक्ष्य होगा आसान
दिल्ली की अन्य खबरोें के लिए यहां क्लिक करें
इंडोनिशा की जिला अदालत ने सुनाई सजा
इसके बाद 25 अप्रैल, 2025 को तंजुंग बलाई करीमुन जिला न्यायालय के फैसले के अनुसार उन्हें इंडोनेशियाई कानून के तहत दोषी ठहराया गया और मौत की सजा सुनाई गई। याचिकाकर्तादोषी व्यक्तियों की पत्नियां यह तर्क देती हैं कि उनके पति अपने परिवारों के एकमात्र कमाने वाले हैं और उनके पास इंडोनेशिया में निर्धारित अपीलीय उपाय को आगे बढ़ाने के लिए वित्तीय साधन नहीं हैं।
Delhi high court instruction to foriegn ministry for indian people sentenced death in indonesia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
Jul 03, 2026 | 09:44 AMInd vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
Jul 03, 2026 | 09:38 AMचंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














