Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बैकफुट पर दिल्ली सरकार, विरोध के बाद पुरानी कारों पर बैन का फैसला रद्द

दिल्ली सरकार ने पुरानी कार पर हाल ही में लगाए गए बैन का फैसला वापस ले लिया है। अब 10-15 साल पुरानी कार चलाने वालों को पेट्रोल पंप पर ईंधन मिलेगा-गाड़ी सीज भी नहीं होगी।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 04, 2025 | 01:51 PM

CM रेखा गुप्ता (File Photo)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 से 15 साल पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने पुरानी कारों पर प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। इससे गाड़ियों के मालिकों को राहत मिली है। अब पेट्रोल पंपों पर पुरानी कारों को भी ईंधन मिलेगा। इसके साथ ही, अब पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल पंपों पर नहीं रोका जाएगा।

यह साफ है कि अब गाड़ियों की उम्र के आधार पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। गाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के खिलाफ कई लोगों ने नाराजगी जताई थी। इस नए फैसले से पुरानी कारों के मालिक खुश हैं। अब उन्हें अपनी गाड़ियों के लिए ईंधन पाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

पुरानी गाड़ियों को सीज नहीं किया जाएगा

दिल्ली सरकार ने पुरानी कारों के फैसले पर U टर्न लिया है। अब दिल्ली में पुरानी कारें बेकार नहीं होंगी। रेखा गुप्ता सरकार ने 1 जुलाई से लागू फैसले वापस ले लिए हैं। इसका मतलब है कि 10 साल पुरानी डीजल कार और 15 साल पुरानी पेट्रोल कार को अब ईंधन मिलेगा। दिल्ली सरकार ने यह भी तय किया है कि पेट्रोल पंपों पर पुरानी गाड़ियों को सीज नहीं किया जाएगा।

फिर किस आधार पर होगी वाहनों पर कार्रवाई?

CM रेखा गुप्ता की सरकार ने पुरानी कारों पर बैन का फैसला वापस ले लिया है। अब पेट्रोल पंपों पर पुरानी कारों को भी ईंधन मिलेगा। अब कारों को उम्र के आधार पर सीज नहीं किया जाएगा। कारों पर अब प्रदूषण के आधार पर कार्रवाई की जाएगी । साथ ही 10 साल से पुरानी डीजल कार, 15 साल से पुरानी पेट्रोल कार तथा 15 साल से पुरानी स्कूटी और मोटरसाइकिल को भी पेट्रोल पंपों पर ईंधन मिलेगा।

दिल्ली में एनकाउंटर, कुख्यात नंदू गैंग के 2 बदमाशों को लगी गोली, देखें VIDEO

क्या था सरकार का पहले का फैसला?

दिल्ली में पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए 1 जुलाई से नया नियम लागू हुआ। इस नियम के तहत पेट्रोल पंपों पर 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों को ईंधन नहीं दिया जा सकता था। इसके लिए पेट्रोल पंपों पर ANPR कैमरे लगाए गए थे। लेकिन, 2 दिन बाद ही दिल्ली सरकार को यह फैसला वापस लेना पड़ा।

Delhi govt withdrawn decision to ban old cars vehicle fuel will be given on petrol pumps

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2025 | 01:51 PM

Topics:  

  • Air Pollution
  • Delhi
  • Rekha Gupta

सम्बंधित ख़बरें

1

दिल्ली के कालकाजी में बाइक सवार बाप-बेटी पर गिरा पेड़, पिता की मौत, देखें खौफनाक VIDEO

2

Noida News: Uber चालक की खौफनाक हरकत का शिकार हुई महिला, कंपनी सोशल मीडिया पर मांग रही माफी

3

रविभवन में बनें मंत्रियों-विधायकों के लिए फ्लैट, दिल्ली की ‘सांसद फ्लैट स्कीम’ की तर्ज पर हो निर्माण

4

कांग्रेस का आपसी विवाद पहुंचा दिल्ली दरबार, राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से की केदार पर कार्रवाई की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.