दिल्ली को पिलाओ बोतलबंद पानी, इंदौर की मौतों के बाद BJP नेता की मांग, रेखा सरकार के खिलाफ मोर्चा!
Delhi Water Supply: भारतीय जनता पार्टी के विधायक आरपी सिंह ने दिल्ली सरकार के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह को पत्र लिखकर उनसे इस सलाह पर विचार करने का आग्रह किया है।
- Written By: मनोज आर्या
रेखा गुप्ता, (मुख्यमंत्री, दिल्ली)
Delhi BJP MLA: इंदौर में दूषित जल पीने से कई लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के बीमार होने की घटना के बीच दिल्ली सरकार से भी लोगों को बोतलबंद पानी आपूर्ति की मांग की गई है। यह मांग किसी और ने नहीं खुद भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक सरदार आरपी सिंह की है। उन्होंने दिल्ली सरकार को शहरवासियों को बोतलबंद पानी उपलब्ध कराने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सीवर का पानी पाइपलाइन में मिल जाने की आशंका बनी रहती है।
आरपी सिंह ने कहा कि उन्होंने दिल्ली सरकार के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह को पत्र लिखकर उनसे इस सलाह पर विचार करने का आग्रह किया है। भाजपा के प्रवक्ता और राष्ट्रीय राजधानी में राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सिंह ने मुफ्त पानी देने का तरीका भी सुझाया है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बोतलबंद पानी की आपूर्ति बोतलों पर विज्ञापनों और सुरक्षित पेयजल बुक करने संबंधी ऐप के जरिए प्रायोजित की जा सकती है।
आरपी सिंह ने कहा- हमेशा रहती है आशंका
उन्होंने कहा कि पानी की पाइपलाइन की मरम्मत पर चाहे जितना भी ध्यान दिया जाए, मलजल लाइन और अन्य स्रोतों से इसके दूषित होने की आशंका हमेशा बनी रहती है। बोतलबंद पानी से यह सुनिश्चित होगा कि लोगों को पीने के लिए स्वच्छ पानी मिले। सिंह ने यह भी तर्क दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की आपूर्ति को भी घरों में आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) मशीनों के जरिए और शुद्ध किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘कांग्रेस है महिला हितों के खिलाफ’, सिंधुदुर्ग में नितेश राणे ने ‘नारी शक्ति बिल’ को लेकर विपक्ष को घेरा
नवभारत संपादकीय: गुजरात में कैसे निर्विरोध निर्वाचित हुए BJP के 700 प्रत्याशी
नंदीग्राम हारी, अब भवानीपुर! TMC के हंगामे पर BJP नेता ने ममता पर बोला हमला, कहा- ये पृष्ठभूमि बन रही है
मैंने CCTV देखा…भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम से निकलकर बोली ममता बनर्जी, कहा- गड़बड़ी नहीं होने देंगे; भड़की BJP
उन्होंने कहा कि हालांकि, गरीब लोगों का स्वास्थ्य दांव पर है क्योंकि वे महंगी आरओ मशीन नहीं लगवा सकते और असुरक्षित पेयजल पर निर्भर रहते हैं या निजी निर्माताओं का वह बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हैं जिसकी गुणवत्ता संदिग्ध होती है।
यह भी पढ़ें: वो ‘दो बड़े बारूद’ जिनसे आधी रात JNU में मचा बवाल…उमर खालिद-शरजील इमाम के लिए लगे नारे, जानें वजह
इंदौर में गंदे पानी से कई लोगों की मौत
भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के कुछ रिहायशी इलाकों में नलों से आने वाले जहरीले और गंदे पानी के कारण लोग अचानक बीमार पड़ने लगे। गंदे पानी पीने से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से बीमार होकर अस्पतालों में भर्ती हैं। पीड़ितों में उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण देखे गए।
