- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Government In Active Mode Amid India Pak Tension 40 50 Sirens Installed From Tonight
India-Pak तनाव के बीच एक्टिव मोड में दिल्ली सरकार, आज रात से ही लगेंगे 40-50 सायरन, एयर रेड परीक्षण पर मंत्री प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा ने बताया कि इन सायरन का नियंत्रण राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के अधीन है और इसे एक ही कमांड सेंटर द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। दिल्ली में आज रात से ही ऊंची इमारतों में सायरन लगाने काम शुरू कर दिया जाएगा।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

प्रवेश वर्मा, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : भारत पाकिस्तान के इस युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार एक्टिव मोड में है। गुरुवार की रात दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने ततकाल प्रभाव से सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी।
इस बीच अब दिल्ली सरकार के अधीन नागरिक सुरक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में एयर रेड सायरन का परीक्षण किया है। एयर रेड सायरन के परीक्षण के दौरान दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा भी मौके पर मौजूद थे।
रिपोर्टरों से बात करते हुए प्रवेश वर्मा ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार की तैयारियों पर जोर देते हुए कहा कि 1-2 दिनों में दिल्ली की ऊंची इमारतों पर इसी तरह के 40-50 सायरन लगाए जाएंगे, साथ ही उन्होंने बताया कि इन सायरन की रेंज 8 किलोमीटर तक की है।
सम्बंधित ख़बरें
आसिम से लेंगे आजादी…शहबाज से लेंगे आजादी, इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक बवाल, इमरान समर्थकों ने किया विद्रोह
एपस्टीन ने भारतीय लड़की का भी किया था शोषण, नए दस्तावेजों से हुआ बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
पाकिस्तान की अवाम को दोहरा झटका, इधर टीम इंडिया ने धोया, उधर शहबाज सरकार ने कर दी फिल्डिंग सेट
इस नाकाबिल, जाहिल को चेयरमैन बना दिया है…, पाक की हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर
मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताई ये बात
दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आगे बताया कि इन सायरन का नियंत्रण राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के अधीन है और इसे एक ही कमांड सेंटर द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली में सायरन लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली की सभी ऊंची इमारतों पर सायरन लगाए जाएंगे।
आज रात से ही दिल्ली की ऊंची इमारतों में 40-50 और सायरन लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा और किसी भी आपात स्थिति में इसे चलाया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसे एक ही कमांड सेंटर से चलाया जा सकता है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपात स्थिति होती है तो ये सायरन करीब 5 मिनट तक बजेगा। इसका नियंत्रण राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पास रहेगा। 40-50 ऐसे ही सायरन लगाने का काम 1-2 दिन में पूरा हो जाएगा। प्रवेश वर्मा आगे कहते हैं कि दिल्ली सरकार केंद्र के किसी भी आदेश के लिए तैयार है। हमारे सभी बल तैयार हैं।
इससे पहले, सेंट्रल दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट ने एक बयान में कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के तहत नागरिक सुरक्षा निदेशालय आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में हवाई हमले के सायरन का परीक्षण करेगा। ये अभ्यास नियमित तैयारी उपायों के हिस्से के रूप में आयोजित किए जा रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट (मध्य) जी सुधाकर ने लोगों से शांत रहने और सायरन सुनने पर घबराने की अपील की है।
भारत-पाक तनाव के बीच पंजाब कैबिनेट की हुई हाई लेवल मीटिंग, लिए गए ये अहम फैसले
अधिकारियों ने यह भी अनुरोध किया है कि निवासियों को सूचित करने और भ्रम को रोकने के लिए सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्लैटफार्मों के माध्यम से पर्याप्त प्रचार किया जाए। जिला प्रशासन ने उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों, मुख्य सचिव और दिल्ली के पुलिस आयुक्त सहित विभागों के प्रमुख अधिकारियों को अभ्यास के बारे में सूचित किया है।
इतना ही नहीं परीक्षण के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सूचना और प्रचार निदेशालय के साथ समन्वय भी स्थापित किया गया है। इस तरह के अभ्यास नागरिक सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आपात स्थिति के लिए तैयारियों को सुनिश्चित करने और महत्वपूर्ण चेतावनी प्रणालियों के कामकाज की जांच करने के लिए आयोजित आवधिक अभ्यास का हिस्सा हैं।
Delhi government in active mode amid india pak tension 40 50 sirens installed from tonight
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में बेकाबू हुआ ध्वनि प्रदूषण: कागजों तक सिमटे ‘साइलेंस जोन’, 80 डेसिबल से अधिक शोर
Feb 16, 2026 | 03:57 PMभंडारा में बिना अनुमति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की के बाद 5 लोगों पर FIR दर्
Feb 16, 2026 | 03:50 PMलालू प्रसाद ने घोटाले के आरोप पर कहा- हम करेंगे… कोर्ट में आज की सुनवाई में क्या-क्या हुआ?
Feb 16, 2026 | 03:49 PMबंगाल SIR को लेकर SC पहुंची एक और याचिका…तो भड़क उठे CJI सूर्यकांत, पूछा- हम तय करें कि आपके माता पिता कौन?
Feb 16, 2026 | 03:48 PMजब मुख्यमंत्री का आदेश ‘आखिरी दाने’ तक खरीदी का है, तो भंडारा में किसानों पर पाबंदी क्यों? माधवराव बांते ने उठ
Feb 16, 2026 | 03:46 PMराजपाल यादव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 1.5 करोड़ की शर्त पर मिली अंतरिम जमानत, भतीजी की शादी में होंगे शामिल!
Feb 16, 2026 | 03:44 PMक्या फिर एक होगा पवार परिवार? सुनेत्रा पवार ने बुलाई NCP विधायकों की अहम बैठक, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Feb 16, 2026 | 03:41 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














