सत्ता पक्ष आम आदमी पार्टी ने महिला उम्मीदवारों में आतिशी, पूजा बालियान, प्रमिला टोकस और राखी बिड़लान के साथ अन्य पांच महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने रेखा गुप्ता, शिख राय और प्रियंका गौतम को टिकट दिया है। कांग्रेस की बात करें तो प्रमुख अलका लांबा, अरीबा खान, रागिनी नायक और अरुणा कुमारी को मैदान में उतारा है।