अरविंद केजरीवाल, फोटो - मीडिया गैलरी
नई दिल्ली : दिल्ली में सिर्फ कुछ ही दिनों के अंदर 5 फरवरी को एक ही चरण में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। वहीं वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी और चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के लिए महज दो दिन बचे हैं। इस बीच प्रमुख राजनीतिक दल प्रचार के दौरान एक-दूसरे पर धनबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं।
इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के नेशनल कनवेनर एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार 2 फरवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने अपने चिट्ठी में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे कथित हमले का जिक्र किया है। आप सुप्रिमों ने अपनी चिट्ठी में चुनाव आयोग से चार मांगे की हैं।
आम आदमी पार्टी ने कहा कि भाजपा हार के डर से गुंडागर्दी पर उतर आई है। विधायक और आप प्रत्याशी महेंद्र गोयल पर इसीलिए भाजपा के लोगों ने हमला कराया है। आप के नेशनल कनवेनर केजरीवाल और दिल्ली सीएम आतिशी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने बीते शनिवार को घटना का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर केजरीवाल ने लिखा कि अपनी हार से डरी भाजपा अब आप प्रत्याशियों की जान लेने पर उतर आई है। इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं।
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
आपको बताते चलें कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी आरोप लगाया कि बीते शनिवार को नई दिल्ली विधानसभा स्थित चेम्स फोर्ड झुग्गी में भाजपा के लोगों ने आप कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी और मारपीट की। दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को चुनाव होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी।