दिल्ली के द्वारका में सुबह-सुबह मचा कोहराम, गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से 3 मासूमों की मौत
Dwarka Sector 24 Incident: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-24 स्थित गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस बच्चों की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image - Social Media)
Delhi Golf Course Pond Drowning: दिल्ली के द्वारका इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सेक्टर-24 स्थित गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना सेक्टर-23 द्वारका में सुबह 7:07 बजे PCR कॉल के जरिए सूचना मिली कि गोल्फ कोर्स के पास बने तालाब में तीन बच्चे डूब गए हैं। सूचना मिलते ही SHO सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की मदद से तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया।
8 से 10 साल के बीच थी उम्र
जांच के दौरान तालाब किनारे बच्चों के कपड़े मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बच्चे नहाने के लिए पानी में उतरे थे और हादसे का शिकार हो गए। बच्चों की उम्र लगभग 8 से 10 साल के बीच बताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
MP के धार में भीषण हादसा, पिकअप पलटने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोगों की हालत गंभीर
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जले, देखें VIDEO
आज की ताजा खबर 30 अप्रैल LIVE: पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन में भाग लेंगे
बेंगलुरू में बड़ा हादसा, अस्पताल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत; CM सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का ऐलान
फिलहाल बच्चों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और अब तक किसी भी बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और द्वारका में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
बच्चों की पहचान करने में जुटी पुलिस
फिलहाल दिल्ली पुलिस बच्चों की पहचान करने में जुटी हुई है। अब तक किसी भी बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
यह भी पढ़ें- MP के धार में भीषण हादसा, पिकअप पलटने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोगों की हालत गंभीर
गौरतलब है कि गर्मियों के मौसम में अक्सर बच्चे बिना निगरानी के पूल या तालाब जैसे जल स्रोतों में उतर जाते हैं। ऐसे में किसी बड़े का साथ होना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि बच्चे न तो गहराई का सही अंदाजा लगा पाते हैं और न ही पर्याप्त तैराकी कौशल रखते हैं, जिससे ऐसे दर्दनाक हादसे हो जाते हैं।
