बेंगलुरू में बड़ा हादसा, अस्पताल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत; CM सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का ऐलान
Bengaluru Wall Collapse News: बेंगलुरू से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। यहां बॉरिंग और लेडी अस्पताल के पास के एक कंपाउंड की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है।
- Written By: अमन मौर्या
हादसे वाली जगह का जायजा लेते हुए उप-मुख्यमंत्री (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bengaluru Bowring and Lady Curzon Hospital Wall Collapse: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। शहर के बॉरिंग और लेडी अस्पताल के पास के एक कंपाउंड की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मुख्यंत्री सिद्धारमैया ने मृतकों के लिए 5 लाख रुपये की मुआवजे की घोषणा भी की।
बेंगलुरू के कुछ इलाकों में अचानक मौसम बदलने और जोरदार बारिश होने से शहर के कुछ हिस्सों से जल भराव की समस्या भी देखने को मिली। इसी बीच बॉरिंग और लेडी कर्जन हॉस्पिटल की दीवार गिरने की खबर सामने आई। हादसे में कई राहगीर चपेट में आए।
पलभर में गिरी दीवार
चश्मदीदों से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में अचानक भारी के चलते वेंडर और वहां से गुजरने वाले राहगीर एक पुराने दीवार के पास जाकर छिप गए। इस दौरान तेज बारिश से बचने के लिए लोगों ने एक तिरपाल शीट का भी इस्तेमाल किया। इसी बीच तेज बारिश के साथ हवा के झोंके से पलभर में ही दीवार गिर गई।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 29 अप्रैल LIVE: बेंगलुरु हादसे के बाद मौके पर पहुंचे डीके शिवकुमार, दीवार गिरने से 7 की मौत
नवभारत निशानेबाज: परीक्षा हॉल में ब्राह्मण छात्रों को जनेऊ की अनुमति नहीं, आखिर यह रवैया कितना सही!
इंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा…आपस में टकराई दो ट्रेन, कई लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
आज की ताजा खबर 28 अप्रैल: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें…
#WATCH बेंगलुरु, कर्नाटक: वीडियो घटनास्थल से है, जहां बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल के पास एक कंपाउंड की दीवार गिर गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। pic.twitter.com/iOnnY8Rvbc — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
अधिकारियों ने लिया जायजा
बेंगलुरू में घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोग और राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। बचाव कार्य में वे मलबे में दबे कुछ लोगों को निकालने में कामयाब रहे। हालांकि घटना के तुरंत बाद इमर्जेंसी टीमों को अलर्ट कर दिया गया। हालात का जायजा लेने शहर के पुलिस कमिश्नर समेत अन्य सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
#WATCH बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बॉरिंग और लेडी कर्जन हॉस्पिटल के पास एक कंपाउंड की दीवार गिरने की घटना में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे। (वीडियो सोर्स: CMO) pic.twitter.com/mmGDeD0ITH — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
ये भी पढ़ें- बंगाल ने रचा इतिहास! आजादी के बाद सबसे ज्यादा मतदान, मुख्य चुनाव आयुक्त ने जनता को दी बधाई
5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा
बॉरिंग और लेडी कर्जन हॉस्पिटल के पास एक कंपाउंड की दीवार गिरने से हुए हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे में मृतकों के लिए 5 लाख रुपये की मुआवजे की घोषणा की। हादसे के बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने भी हादसे वाली जगह का दौरा किया। और बचाव कार्य का जायजा लिया।
