MP के धार में भीषण हादसा, पिकअप पलटने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोगों की हालत गंभीर
Dhar Road Accident: धार के चिकलिया में पिकअप पलटने से 15 मजदूरों की मौत और कई घायल हो गए। पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। जांच जारी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
MP के धार में भीषण हादसा (Image- Social Media)
Dhar Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले से बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
घटना शाम करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पिकअप में क्षमता से अधिक करीब 30-35 मजदूर सवार थे। वाहन के पलटते ही कई लोग उसके नीचे दब गए, जिससे कई की मौके पर ही जान चली गई।
10 मजदूरों की हालत गंभीर
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे में करीब 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उनका लगातार उपचार कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
ICSE, ISC Result 2026 OUT: जारी हो गया ICSE, ISC रिजल्ट, वेबसाइट क्रैश, इस आसान तरीके से चेक करें रिजल्ट
युद्ध रोकने के लिए एक हुए ट्रंप-पुतिन! फोन पर डेढ़ घंटे तक चली बातचीत, विजय दिवस पर थम जाएगी जंग
MP का पहला सरकारी IVF सेंटर तैयार, अब बस लाइसेंस का इंतजार, आधे खर्च में मिलेगा इलाज
दिल्ली के द्वारका में सुबह-सुबह मचा कोहराम, गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से 3 मासूमों की मौत
MP के धार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे दबने से 10 मजदूरों की मौत हो गई जबकि दर्जनों मज़दूर घायल है। पिकअप में लगभग 40 से 45 मजदूर सवार थे । pic.twitter.com/1UDNVRvnvd — Priya singh (@priyarajputlive) April 29, 2026
PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।
Deeply pained to hear about the loss of lives in an accident in Dhar, Madhya Pradesh. I extend my heartfelt condolences to those who have lost their loved ones in this mishap. Prayers for the speedy recovery of the injured. An ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF would be… — PMO India (@PMOIndia) April 29, 2026
यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जले, देखें VIDEO
CM मोहन यादव ने जताया शोक
वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, इंदौर संभागायुक्त और आईजी को धार जाकर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा।
धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के… — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 29, 2026
CM मोहन यादव ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
