आज की ताजा खबर 30 अप्रैल LIVE: पीएम मोदी आज मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन में भाग लेंगे
Aaj Ki Taza Khabar Live: पीएम मोदी आज दिल्ली में राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
30 Apr 2026 10:31 AM (IST)
30 Apr 2026 10:31 AM (IST)दिल्ली के द्वारका गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से 3 मासूमों की मौत
दिल्ली के द्वारका इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सेक्टर-24 स्थित गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
30 Apr 2026 10:23 AM (IST)
30 Apr 2026 10:23 AM (IST)पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला
सुप्रीम कोर्ट आज कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई करने वाला है, जिसमें उन्होंने गुवाहाटी हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें असम पुलिस द्वारा दर्ज एक आपराधिक मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।
30 Apr 2026 09:39 AM (IST)
30 Apr 2026 09:39 AM (IST)लद्दाख में सुबह-सुबह आया भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि लद्दाख के लेह में रिक्टर पैमाने पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह 3.54 बजे आया।
30 Apr 2026 08:31 AM (IST)
30 Apr 2026 08:31 AM (IST)MP के धार में पिकअप पलटने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत
मध्य प्रदेश के धार जिले से बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।
30 Apr 2026 08:07 AM (IST)
30 Apr 2026 08:07 AM (IST)यूपी में आज विधानसभा का विशेष सत्र
यूपी में आज विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। महिला आरक्षण के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामे के आसार है। साथ ही कई संशोधन अध्यादेश भी पेश किए जाएंगे।
30 Apr 2026 07:46 AM (IST)
30 Apr 2026 07:46 AM (IST)दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जले
अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक भीषण हादसा हुआ। चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया। डीएसपी कैलाश जिंदल के अनुसार, हादसा रात करीब 1 बजे मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 के नजदीक हुआ।
30 Apr 2026 07:32 AM (IST)
30 Apr 2026 07:32 AM (IST)रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करेंगे
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से विस्तारित वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करेंगे।
30 Apr 2026 07:03 AM (IST)
30 Apr 2026 07:03 AM (IST)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुख्यमंत्रियों और मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन में शामिल होंगे
वे आज दिल्ली में राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे।
30 Apr 2026 06:52 AM (IST)
30 Apr 2026 06:52 AM (IST)बंगाल में 91.66 फीसदी मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में छिटपुट हिंसा के बीच 91.66 फीसदी मतदान हुआ है। अभी फाइनल आंकड़े आना बाकी है। चुनाव आयोग का कहना है कि शाम 7:45 बजे तक विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 91.66% मतदान हुआ. पहले चरण में 93.19% वोटिंग हुई थी। इस तरह दोनों चरणों को मिलाकर कुल मतदान प्रतिशत 92.47% रहा।
Breaking News Today Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली में इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें रक्षा उत्पादन और औद्योगिक सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की जाएगी। उत्तर प्रदेश में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर आज से वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी, जिसका उद्घाटन पीएम मोदी ने एक दिन पहले ही किया था। दूसरी ओर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से विस्तारित श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई उत्तरी राज्यों में धूल भरी आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में हीटवेव के बीच तूफान और भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। देश और दुनिया से जुड़े ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें….
