दिल्ली के करोल बाग में बेकाबू होकर पलटी डबल डेकर बस, 2 यात्रियों की मौत, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Karol Bagh Bus Accident: दिल्ली के करोल बाग में झंडेवालान मेट्रो लाइन के पास एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलट गई। इस भीषण हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हैं।
- Written By: अक्षय साहू
दिल्ली के करोल बाग में यात्रियों से भरी बस पलटी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Karol Bagh Bus Accident: राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अचानक पलट गई। यह दुर्घटना झंडेवालान हनुमान मंदिर के पास मेट्रो लाइन के नीचे हुई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय बस तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिससे वह पलट गई। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्री बुरी तरह फंस गए। कई लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। क्रेन की मदद से बस को सीधा किया गया और फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: इन 3 वजहों से आसमान से बरस रही है आग, समझिए आखिर कब और कैसे मिलेगी इस जानलेवा गर्मी से राहत
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दिल्ली में जुटेगा देशभर का आदिवासी समाज, मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह
एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान, ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- जल्द होगी घोषणा
जेल की छत पर चढ़े कैदी, फरार होने में हुए नाकाम, कपूरथला सेंट्रल जेल में भड़की हिंसा पर पुलिस ने दिया अपडेट
#WATCH दिल्ली: दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास कल देर रात एक बस कंट्रोल खोकर पलट गई। बस में करीब 25 पैसेंजर सवार थे। कुछ घायल हो गए हैं और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। दो लोगों की हालत क्रिटिकल बताई जा रही है। वीडियो घटनास्थल से है। https://t.co/4E03YIqigh pic.twitter.com/nrOnyOdqX8 — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
आधी रात को हुआ हादसा
दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें रात करीब 1:08 बजे हादसे की सूचना मिली थी। बस राजस्थान से दिल्ली आ रही थी और इसमें करीब 25 यात्री सवार थे। हादसा देर रात करीब 2:30 बजे हुआ, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।
यह भी पढ़ें- यूपी में 120 तो बिहार में 60…महाराष्ट्र के सांसदों की भी बढ़ेंगी संख्या! परिसीमन से बदलेगा सत्ता का समीकरण?
इस घटना ने हाल के दिनों में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर चिंता और बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले ही जयपुर-दिल्ली हाईवे पर एक अन्य हादसे में तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा हनुमानगढ़ में भी बस और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की जान चली गई थी। लगातार हो रहे इन हादसों के बीच प्रशासन और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सख्ती की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
