आज की ताजा खबर 25 मार्च LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taja Khabar Live: मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक आज बुलाई गई। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि विपक्षी दलों सरकार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
- Written By: अक्षय साहू , अमन उपाध्याय
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा के लिए सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसमें शामिल न होने का ऐलान किया है। ईरान ने गैर-दुश्मन जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है और इस फैसले की जानकारी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद तथा अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन को भी दी है। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए बंगाल दौरे पर थे।
25 Mar 2026 09:56 PM (IST)
25 Mar 2026 09:56 PM (IST)दिल्ली फिल्म महोत्सव 2026 पर कंगना रनौत का बयान
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 में लोकसभा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि यह एक भव्य आयोजन है। फिल्में न केवल भारत भर से बल्कि विदेशों से भी आई हैं, और यह महोत्सव 31 मार्च तक चलेगा। दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री की कला और संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को साकार करने के लिए यह पहल की है। एक कलाकार के रूप में, यह हमारे लिए एक बड़ा उत्सव जैसा है। कंगना ने कहा कि धुरंधर जैसी फिल्में एक नए भारत की भावना को दर्शाती हैं और इस दृष्टिकोण को प्रदर्शित करने के लिए ऐसे और भी मंच होने चाहिए।
25 Mar 2026 09:09 PM (IST)
25 Mar 2026 09:09 PM (IST)पुडुचेरी चुनाव से पहले BJP की बड़ी रणनीति बैठक
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के पुडुचेरी मुख्यालय में आज एक अहम रणनीति बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी तैयारियों और आगे की योजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
25 Mar 2026 08:24 PM (IST)
25 Mar 2026 08:24 PM (IST)लाल किला विस्फोट मामले में NIA ने मांगा और समय
10 नवंबर 2025 में लाल किले के बाहर हुए विस्फोट मामले की जांच को पूरा करने के लिए NIA ने अतिरिक्त समय की मांग की है। एजेंसी ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दाखिल कर जांच अवधि को 45 दिनों तक बढ़ाने का अनुरोध किया है।
25 Mar 2026 07:19 PM (IST)
25 Mar 2026 07:19 PM (IST)पश्चिम एशिया मुद्दे पर सरकार को विपक्ष का मिला समर्थन
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने विपक्ष के सभी सवालों और शंकाओं का जवाब दिया, जिसके बाद विपक्षी दलों ने आश्वासन दिया कि वे मौजूदा हालात के अनुसार सरकार के हर कदम में उसके साथ खड़े रहेंगे।
#WATCH | Delhi: Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, "Today, an all-party meeting was called by the government on the West Asia situation. I want to thank all the members of all parties who participated in the meeting. All the opposition leaders' questions and… pic.twitter.com/V8e0QvmVqR
— ANI (@ANI) March 25, 2026
25 Mar 2026 06:46 PM (IST)
25 Mar 2026 06:46 PM (IST)बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी तेज
भारत निर्वाचन आयोग ने आज जलपाईगुड़ी, मालदा, प्रेसीडेंसी, बर्दवान और मेदिनीपुर मंडलों के संभागीय मुख्यालयों में पश्चिम बंगाल विधानसभा, 2026 के लिए सभी 294 रिटर्निंग अधिकारियों (RO) के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
The Election Commission India (ECI) conducted a training programme for all 294 Returning Officers (RO) for the West Bengal Legislative Assembly, 2026 today at the Divisional Headquarters at Jalpaiguri, Malda, Presidency, Burdwan and Medinipur Divisions. pic.twitter.com/Dmcf4XElxk
— ANI (@ANI) March 25, 2026
25 Mar 2026 06:06 PM (IST)
25 Mar 2026 06:06 PM (IST)गुजरात: कच्छ के कांडला में लगी भीषण आग
कच्छ के गांधीधाम स्थित कांडला विशेष आर्थिक क्षेत्र की एक कंपनी में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
#WATCH | Kachchh | Massive fire broke out at a company in the Kandla Special Economic Zone, located in Gandhidham. Operations to douse the fire are underway. pic.twitter.com/ycti2DllZN
— ANI (@ANI) March 25, 2026
25 Mar 2026 05:23 PM (IST)
25 Mar 2026 05:23 PM (IST)पश्चिम एशिया संकट पर संसद में सर्वदलीय बैठक शुरू
पश्चिम एशिया संकट पर संसद में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और विदेश सचिव विक्रम मिसरी बैठक में उपस्थित हैं। अन्य दलों के नेता, जिनमें बीजेडी से सस्मित पात्रा, जेडीयू से लल्लन सिंह, मुकुल वासनिक, सपा से तारिक अनवर, धर्मेंद्र यादव और सीपीआईएम से जॉन ब्रिटास शामिल बैठक में पहुंच चुके हैं।
25 Mar 2026 05:18 PM (IST)
25 Mar 2026 05:18 PM (IST)ED की बड़ी कार्रवाई, लंदन में 7.5 करोड़ की संपत्ति जब्त
ED ने लंदन में हीथ्रो हवाई अड्डे के पास स्थित लगभग 7.5 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य वाली अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है। संपत्ति की अस्थायी कुर्की नियो कॉर्प इंटरनेशनल से जुड़े एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में की गई है।
25 Mar 2026 04:38 PM (IST)
25 Mar 2026 04:38 PM (IST)यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बड़ी राहत दी है। न्यायालय ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरि की अग्रिम जमानत याचिकाएं स्वीकार कर ली हैं। यह आदेश न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने सुनाया। उच्च न्यायालय ने सुनवाई पूरी करने के बाद 27 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। दोनों ने मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत हेतु उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी
25 Mar 2026 04:10 PM (IST)
25 Mar 2026 04:10 PM (IST)कमर्शियल LPG आवंटन 20% से बढ़ाकर 50% किया गया
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि 21 तारीख को भारत सरकार ने वाणिज्यिक एलपीजी का आवंटन 20% से बढ़ाकर 50% कर दिया है।
25 Mar 2026 03:29 PM (IST)
25 Mar 2026 03:29 PM (IST)गौतम गंभीर को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत
दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को व्यक्तित्व अधिकार संरक्षण प्रदान किया है और उनसे जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट हटाने का आदेश दिया है। न्यायालय ने मेटा, गूगल और अमेजन को उनके नाम और छवि के दुरुपयोग के आरोपों के मद्देनजर यूआरएल हटाने का निर्देश दिया है।
25 Mar 2026 02:58 PM (IST)
25 Mar 2026 02:58 PM (IST)कांग्रेस को 28 मार्च तक अकबर रोड का दफ्तर खाली करने का आदेश
संपदा विभाग ने कांग्रेस पार्टी को नोटिस जारी कर 28 मार्च तक अकबर रोड स्थित 24 नंबर के कार्यालय को खाली करने का निर्देश दिया है।
#BREAKING: CAPF (General Administration) Bill, 2026 introduced in Rajya Sabha by Union MoS Nityanand Rai pic.twitter.com/hLWBbFDvUj
— IANS (@ians_india) March 25, 2026
25 Mar 2026 02:27 PM (IST)
25 Mar 2026 02:27 PM (IST)सर्वदलीय बैठक देर से बुलाई गई
सर्वदलीय बैठक पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि बैठक बुलाई गई है और हमें लगता है कि इसे काफी देर से बुलाया गया है, इसे पहले बुलाया जाना चाहिए था। हालांकि, चूंकि अब बैठक हो रही है, यह अच्छी बात है। पश्चिम एशिया में स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है।
25 Mar 2026 02:00 PM (IST)
25 Mar 2026 02:00 PM (IST)CM आदित्यनाथ ने 136 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास और जमीन का पट्टा बांटा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में 136 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास, शौचालय और जमीन का पट्टा बांटा। मुख्यमंत्री ने कहा, "जब ये (विपक्ष) सत्ता में आते हैं तो ये परिवार तक सीमित हो जाते हैं तब इन्हें पिछड़ी जाति याद नहीं आती है। जाति के नाम पर बांटने वालों ने देश की जितनी अपूरणीय क्षति आजादी के बाद से लगातार की है उसका नुकसान ये देश लगातार भोग रहा है अगर हमने जाति आधार पर न बांट कर इस देश को एकता के सूत्र में बांधकर मजबूती के साथ आज जैसे पीएम मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए कार्य हो रहा है ऐसे ही कार्य करने का प्रयास किया गया होता तो गरीबों का पुनर्वास बहुत पहले ही हो गया होता। लेकिन जाति में बांटने वालों ने कभी भी इन गरीबों पर अपनी संवेदना नहीं दिखाई।"
#WATCH बहराइच (UP): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में 136 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास, शौचालय और ज़मीन का पट्टा बांटा।
मुख्यमंत्री ने कहा, "...जब ये (विपक्ष) सत्ता में आते हैं तो ये परिवार तक सीमित हो जाते हैं तब इन्हें पिछड़ी जाति याद नहीं आती है...जाति के नाम पर बांटने… pic.twitter.com/dhe7e3fAwT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026
25 Mar 2026 01:56 PM (IST)
25 Mar 2026 01:56 PM (IST)केरल में भाजपा एक ज़ीरो-सीट पार्टी है: शशि थरूर
केरल चुनाव पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मैं बहुत उम्मीद रखता हूं। यह मत भूलिए कि केरल में भाजपा एक ज़ीरो-सीट पार्टी है। असली मुकाबला UDF और LDF के बीच है। हमारे पास अच्छे और अनुभवी उम्मीदवार हैं, साथ ही कुछ नए चेहरे भी हैं। हम सब मिलकर बदलाव लाएंगे। लोग LDF के 10 साल के गलत शासन से थक चुके हैं।"
#WATCH तिरुवनंतपुरम: केरल चुनाव पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मैं बहुत उम्मीद रखता हूं। यह मत भूलिए कि केरल में भाजपा एक ज़ीरो-सीट पार्टी है। असली मुकाबला UDF और LDF के बीच है। हमारे पास अच्छे और अनुभवी उम्मीदवार हैं, साथ ही कुछ नए चेहरे भी हैं। हम सब मिलकर बदलाव लाएंगे।… pic.twitter.com/E07tRf85Vb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026
25 Mar 2026 01:07 PM (IST)
25 Mar 2026 01:07 PM (IST)चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल: सीएम ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मयनागुड़ी में कहा, “यह चिंता का विषय है कि असली वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। साथ ही, पहचान और नागरिकता को लेकर भी शंका पैदा हो रही है किसे असली भारतीय वोटर माना जा रहा है और किस आधार पर? हमने भाजपा से इस पर जवाब देने को कहा है।”
25 Mar 2026 12:28 PM (IST)
25 Mar 2026 12:28 PM (IST)सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे अमित शाह
ईरान को लेकर युद्ध संभावनाओं पर चर्चा के लिए बुधवार शाम 5 बजे ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई गई है। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
25 Mar 2026 12:25 PM (IST)
25 Mar 2026 12:25 PM (IST)AIADMK ने जारी की 23 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी प्रमुख के. पलानीस्वामी को एक बार फिर सेलम जिले के एडप्पाडी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। अन्नाद्रमुक राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है, जहां 23 अप्रैल को मतदान होगा।
25 Mar 2026 12:06 PM (IST)
25 Mar 2026 12:06 PM (IST)LPG रिफिल बुकिंग टाइमलाइन न्यूज रिपोर्ट पर पेट्रोलियम मंत्रालय का बयान
पेट्रोलियम मंत्रालय ने LPG रिफिल बुकिंग टाइमलाइन को लेकर भ्रामक खबरे चलाने को लेकर बयान जारी किया है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार को पता चला है कि कुछ न्यूज़ रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट में LPG रिफिल बुकिंग की टाइमलाइन बदलने का दावा किया जा रहा है PMUY कनेक्शन के लिए 45 दिन, नॉन-PMUY सिंगल बॉटल कनेक्शन के लिए 25 दिन, और नॉन-PMUY डबल बॉटल कनेक्शन के लिए 35 दिन। यह साफ किया जाता है कि ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा रिफिल बुकिंग टाइमलाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह रहेगी। शहरी इलाकों में 25 दिन, और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन, चाहे कनेक्शन किसी भी तरह का हो।
Clarification: LPG Refill Booking Timings
Reports circulating in sections of the news and on social media about changes in LPG refill booking norms are incorrect.
There is no change in LPG refill booking norms.
• Minimum gap between two refill bookings remains:
– 25 days in… pic.twitter.com/QqTlQYPaHp— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) March 25, 2026
25 Mar 2026 12:00 PM (IST)
25 Mar 2026 12:00 PM (IST)दिल्ली विधानसभा को ईमेल से बम की धमकी मिली
दिल्ली विधानसभा को ईमेल से बम की धमकी मिली है। असेंबली स्पीकर के OSD को धमकी भरा ईमेल मिला है। जांच चल रही है।
दिल्ली विधानसभा को ईमेल से बम की धमकी मिली है। असेंबली स्पीकर के OSD को धमकी भरा ईमेल मिला है। जांच चल रही है।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026
25 Mar 2026 11:42 AM (IST)
25 Mar 2026 11:42 AM (IST)राहुल गांधी को जनता द्वारा चुनी सदन में कोई दिलचस्पी नहीं: जगदंबिका पाल
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "पीएम मोदी ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है तो उसके पहले पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया के संकट को लेकर कल राज्यसभा में बयान दिया और उससे एक दिन पहले लोकसभा में दिया लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण हैं वह(राहुल गांधी) केवल आज सर्वदलीय बैठक में नहीं हैं जो जनता उन्हें चुनकर उन्हें सांसद बनाई उन्हें सदन में कोई दिलचस्पी नहीं है सदन में वह लगातार उपस्थिति नहीं रहते हैं। मुझे लगता है कि सदन की कार्रवाई के समय वह कभी हरियाणा कभी केरल जा रहे हैं और तो क्या वह नेता प्रतिपक्ष होने लायक हैं।"
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, "पीएम मोदी ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है तो उसके पहले पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया के संकट को लेकर कल राज्यसभा में बयान दिया और उससे एक दिन पहले लोकसभा में दिया लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण हैं वह(राहुल गांधी) केवल आज सर्वदलीय बैठक में नहीं… pic.twitter.com/gmZ5h8tdSu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026
25 Mar 2026 11:21 AM (IST)
25 Mar 2026 11:21 AM (IST)भाजपा सरकार लोकतांत्रिक सरकार नहीं है: प्रमोद तिवारी
कांग्रेस को 24 अकबर रोड ऑफिस खाली करने के नोटिस पर पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "भाजपा सरकार लोकतांत्रिक सरकार नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। नोटिस हम तक पहुंचने दें। हम उसपर राजनीति रूप से विचार करके कार्रवाई करेंगे।"
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस को 24 अकबर रोड ऑफिस खाली करने के नोटिस पर पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "भाजपा सरकार लोकतांत्रिक सरकार नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। नोटिस हम तक पहुंचने दें। हम उसपर राजनीति रूप से विचार करके कार्रवाई करेंगे।" https://t.co/ofIJgnSDHQ pic.twitter.com/2PhVvQaKEJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026
25 Mar 2026 11:01 AM (IST)
25 Mar 2026 11:01 AM (IST)सिक्किम में भारी बारिश के बाद कई जगह लैंडस्लाइड हुए
सिक्किम के चुंगथांग में भारी बारिश की वजह से नॉर्थ सिक्किम में कई जगह लैंडस्लाइड हुए, जिससे रोड कनेक्टिविटी पर बहुत बुरा असर पड़ा।
चुंगथांग, सिक्किम: भारी बारिश की वजह से नॉर्थ सिक्किम में कई जगह लैंडस्लाइड हुए, जिससे रोड कनेक्टिविटी पर बहुत बुरा असर पड़ा।
( सोर्स: मंगन डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर अनंत जैन) pic.twitter.com/leIyHaaZgU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026
25 Mar 2026 10:20 AM (IST)
25 Mar 2026 10:20 AM (IST)AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर ने की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस
जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी पार्टियों के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हुमायूं कबीर ने कहा, "हम पूरे राज्य में 20 रैलियां करेंगे। पहली रैली 1 अप्रैल को बहरामपुर में ओवैसी के साथ होगी।"
कोलकाता | जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी पार्टियों के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
हुमायूं कबीर ने कहा, "हम पूरे राज्य में 20 रैलियां करेंगे। पहली रैली 1 अप्रैल को बहरामपुर… pic.twitter.com/xIUXsiE5v5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026
25 Mar 2026 10:15 AM (IST)
25 Mar 2026 10:15 AM (IST)कांग्रेस को 24 अकबर रोड खाली करने का फाइनल नोटिस
कांग्रेस पार्टी को अपना मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का फाइनल नोटिस दिया गया है, जिसे 28 मार्च तक खाली करने के लिए कहा गया है। फिलहाल कांग्रेस कानूनी रास्ते तलाश रही है और साथ ही सरकार से कुछ समय की मोहलत मांगने पर विचार कर सकती है।
25 Mar 2026 10:11 AM (IST)
25 Mar 2026 10:11 AM (IST)पंजाब के फरार विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ग्वालियर से गिरफ्तार
पंजाब के विवादित विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पंजाब के सनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उनके खिलाफ पटियाला के सिविल लाइन थाने में एक महिला की शिकायत के आधार पर शारीरिक शोषण के गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया था।
25 Mar 2026 09:19 AM (IST)
25 Mar 2026 09:19 AM (IST)दिग्विजय सिंह कल आएंगे अयोध्या
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद दिग्विजय सिंह कल अयोध्या जाएंगे, जहां वह राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
25 Mar 2026 09:07 AM (IST)
25 Mar 2026 09:07 AM (IST)जेडीयू सांसद गिरधारी को अयोग्य घोषित करने का नोटिस
लोकसभा में जेडीयू के नेता दिलेश्वर कामैत ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव को अयोग्य घोषित करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को नोटिस सौंपा है।
लोकसभा में जेडीयू पार्टी के नेता दिलेश्वर कामैत ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बांका से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव को अयोग्य घोषित करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को नोटिस दिया है: जेडीयू सूत्र pic.twitter.com/qV6ga3ueC0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026
25 Mar 2026 08:37 AM (IST)
25 Mar 2026 08:37 AM (IST)दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक युवक की हत्या
राजधानी दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट जिले के शास्त्री पार्क इलाके में आज सुबह एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शुरुआती जांच में लूटपाट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
25 Mar 2026 08:08 AM (IST)
25 Mar 2026 08:08 AM (IST)नासिक में ढोंगी बाबा अशोक खरात के खिलाफ सातवां केस दर्ज
नासिक में कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात के खिलाफ एक और नया मामला सामने आया है। उसके खिलाफ अब सातवां केस दर्ज हो चुका है, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। यह मामला नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है, जहां एक पीड़ित महिला ने आगे आकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
25 Mar 2026 07:43 AM (IST)
25 Mar 2026 07:43 AM (IST)दिल्ली: करोल बाग में डबल डेकर बस पलटी, 2 लोगों की मौत, कई घायल
दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास कल देर रात एक बस कंट्रोल खोकर पलट गई। बस में करीब 25 पैसेंजर सवार थे। दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ घायल हो गए हैं और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास कल देर रात एक बस कंट्रोल खोकर पलट गई। बस में करीब 25 पैसेंजर सवार थे। कुछ घायल हो गए हैं और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। दो लोगों की हालत क्रिटिकल बताई जा रही है।
वीडियो घटनास्थल से है। https://t.co/4E03YIqigh pic.twitter.com/nrOnyOdqX8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026
25 Mar 2026 07:01 AM (IST)
25 Mar 2026 07:01 AM (IST)आदित्य बिड़ला ग्रुप ने ब्लैकस्टोन से साथ मिलकर खरीदा RCB का मालिकाना हक
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मालिकाना हक बदल गया है। आदित्य बिड़ला ग्रुप और ब्लैकस्टोन समेत नए कंसोर्टियम ने 16,706 करोड़ रुपये में इस चैंपियन टीम को खरीदा है।
25 Mar 2026 06:31 AM (IST)
25 Mar 2026 06:31 AM (IST)ईरान के परमाणु संयंत्र पर भी मिसाइल अटैक
ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र पर मिसाइल गिरने की खबर सामने आई है। हालांकि, ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने स्पष्ट किया है कि इस हमले में किसी तरह का वित्तीय, तकनीकी या मानवीय नुकसान नहीं हुआ। इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के सहयोगी राफेल मारियानो ग्रॉसी ने तनाव के बीच सभी विमानों से परमाणु सुरक्षा से जुड़े विमानों को टालने के लिए अधिकतम संयम इंजनों की अपील दोहराई।
