Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केजरीवाल, आतिशी और अवध ओझा की तिकड़ी के खिलाफ BJP इन पर खेल सकती हैं दांव, जानें कौन हैं वे दिग्गज

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। BJP फिलहाल, अपने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन-विचार कर रही है और जल्द ही पहली लिस्ट जारी करेगी।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Dec 19, 2024 | 04:19 PM

दिल्ली विधानसभा चुनाव

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : जहां एक तरफ दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। वहीं BJP कैंप, हाल-फिलहाल, अपने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन-विचार कर रही है और जल्द ही पहली लिस्ट जारी करेगी। इसको लेकर अब पार्टी ने 43 समितियों का गठन किया है, वहीं प्रत्येक समिति का एक संयोजक भी नियुक्त किया गया है।

बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बीते बुधवार को 17 सदस्यीय चुनाव समिति के गठन की घोषणा की। इस बाबत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर गठित इस समिति में पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा, राष्ट्रीय राजधानी से लोकसभा के सभी सातों सदस्य और वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम, मनजिंदर सिंह सिरसा तथा अरविंदर सिंह लवली शामिल हैं।

वहीं पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, राज्य चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा, सह-प्रभारी अतुल गर्ग तथा अलका गुर्जर समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य हैं और दिल्ली भाजपा की महिला मोर्चा प्रमुख ऋचा मिश्रा भी पदेन सदस्य के रूप में शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Navneet Rana: ‘बाबरी बनाने वालों को भारत में कब्र की जगह नहीं मिलेगी’, हुमायूं कबीर को सीधी चेतावनी

छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान विवाद पर भड़के संजय राउत, बोले- क्या देश में और कोई मुद्दा नहीं बचा?

ममता बनर्जी ने चला नीतीश कुमार वाला दांव, चुनाव से पहले युवा साथी प्लान पर बवाल, टेंशन में BJP!

‘शिंदे को हराना है तो घर लौट आएं गणेश नाईक’, संजय राउत ने दिया शिवसेना UBT में शामिल होने का बड़ा ऑफर!

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसके साथ ही BJP ने दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए एक-एक पर्यवेक्षक चुन लिया है, जो जनता और कार्यकर्ताओं से जरुरी रायशुमारी कर इस बात पर मंथन करेगा कि, किस विधानसभा में कौन उम्मीदवार पार्टी को जीता सकता है।

पता हो कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपने सभी 70 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। वहीं कांग्रेस ने भी अपनी पहली 21 प्रत्याशियों की जारी कर दी है। अब अन्य पार्टी के उम्मीदवारों की इन सूचियों को देखकर BJP को अपनी जातीय और सामाजिक रणनीति बनाने में आसानी होते दिख रही है।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

‘आप’ के पूर्व नेताओं को मिलेगा टिकट?

सूत्रों की मानें तो, आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP के खेमें में शामिल हुए दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत को नजफगढ़ से, ‘आप’ से इस्तीफा देकर पहले बसपा और फिर BJP का दामन थामने वाले दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद को पटेल नगर विधानसभा से पार्टी इस बार चुनावी मैदान में उतार सकती है। दरअसल आनंद, पटेल नगर से ही विधायक रहे हैं, इसिलिए BJPइन पर दांव लगा सकती है।

इन दिग्गजों को मौका

इसके साथ ही इस बार BJP कई बड़े और खास चेहरों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है। खबर है कि नई दिल्ली विधानसभा से अरविंद केजरीवाल के सामने पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा के बेटे और पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को उतार सकती है। तो वहीं ग्रेटर कैलाश से मंत्री सौरभ भारद्वाज के सामने इस बार पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को चुनाव मैदान में दस्तक दिलवाई जा सकती है।

इसका साथ ही सुत्रों की मानें तो कालका जी से वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ BJP के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में दिख रही है। वहीं कबर है कि पटपड़गंज से अवध ओझा के खिलाफ दिल्ली BJP के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। पता हो कि, यहां से कांग्रेस ने दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी को चुनावी समर में उतारा है।

जानकारी दें कि, दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए आगामी फरवरी में चुनाव होने हैं। सूत्रों के मानें तो, BJP अपने उम्मीदवारों के चयन के लिए अंतिम चरण में है और दिसंबर के आखिरी सप्ताह में वह अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है।

Delhi bjp candidates list 2025 parvesh verma meenakshi lekhi ramesh bidhuri virendra sachdeva kailash gahlot will fight election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2024 | 04:18 PM

Topics:  

  • AAP
  • Assembly Election
  • BJP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.