बांकीपुर से विदाई, राज्यसभा की तैयारी: 20 साल बाद विधायक पद छोड़ते हुए भावुक हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन
Bihar News: राज्यसभा निर्वाचित होने के बाद नितिन नबीन ने विधानसभा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिया। संवैधानिक नियमों के तहत हुई कार्रवाई।
- Written By: अक्षय साहू
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nitin Nabin Resignation: बिहार के राजनीतिक गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक नितिन नबीन ने सोमवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। नितिन नबीन को हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित किया गया है, जिसके बाद संवैधानिक नियमों के अनुसार उन्होंने विधानसभा से अपने पद का त्याग किया।
राज्यसभा में नई भूमिका संभालने से पहले नितिन नबीन ने बांकीपुर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में उन्होंने अपने पिता, वरिष्ठ नेता स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा सींचे गए इस क्षेत्र को हमेशा अपने परिवार की तरह देखा।
पिता की मौत के बाद राजनीति की शुरुआत
भाजपा अध्यक्ष आगे कहा कि जनवरी 2006 में उनके पिता के निधन के बाद उन्होंने अप्रैल 2006 में पटना पश्चिम से उपचुनाव जीतकर राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। बांकीपुर की जनता ने उन्हें लगातार पांच बार अपने प्रतिनिधि के रूप में चुना, जो उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और भावनात्मक अनुभव रहा।
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
बांकीपुर और बिहार के मेरे सभी परिवारजन एवं कार्यकर्ता साथी, जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत… pic.twitter.com/IHhLpd0aJD — Nitin Nabin (@NitinNabin) March 30, 2026
बिहार विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली के अनुसार, यदि कोई सदस्य राज्यसभा जैसे उच्च सदन के लिए निर्वाचित होता है, तो उसे 14 दिनों के भीतर विधानसभा से इस्तीफा देना अनिवार्य होता है। नितिन नबीन समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिवेश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा और रामनाथ ठाकुर 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे, और आज 30 मार्च को यह 14 दिन की अवधि पूरी हो गई।
सीएम नीतीश कुमार ने भी दी इस्तीफा
सियासी बदलाव के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीएम आवास पर विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को अपना त्यागपत्र सौंपा। नीतीश कुमार आखिरी बार 2004 में नालंदा से लोकसभा का चुनाव लड़े थे, उसके बाद से वे लगातार विधान परिषद के सदस्य बने रहे।
यह भी पढ़ें- वेस्ट बंगाल चुनाव में ‘वेस्ट’ हो जाएगी कांग्रेस? अधीर की सीट नाक का सवाल; लिस्ट देख कैंडिडेट्स मचा रहे बवाल
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ये इस्तीफे बिहार की सियासी दिशा और राज्यसभा में सीटों के समीकरण को प्रभावित करेंगे। नितिन नबीन का राज्यसभा में प्रवेश और नीतीश कुमार का विधान परिषद से इस्तीफा राज्य की राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है।
