Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

होटल में छिपा था दरिंदा…IRS अधिकारी की बेटी की हत्या मामले में कोर्ट सख्त, चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

Delhi Murder Case: दिल्ली के कैलाश हिल्स में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और दुष्कर्म के आरोपी राहुल मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डिजिटल सबूतों की मदद से उसे पकड़ा गया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 23, 2026 | 03:44 PM

आरोपी राहुल मीणा को जेल ले जाती दिल्ली पुलिस (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IRS Officer Daughter Murder Case: दिल्ली के कैलाश हिल्स स्थित अमर कॉलोनी में एक सीनियर IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल मीणा का मेडिकल करवाने के बाद उसे वापस अमर कॉलोनी थाने लाया गया और फिर साकेत कोर्ट में पेश किया गया।

जहां कोर्ट ने आरोपी राहुल मीणा को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस ने कस्टडी की मांग करते हुए कहा कि आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट कराने और उसे अलवर ले जाने की जरूरत है।

कैसे पकड़ा गया आरोपी राहुल

जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल मीणा घटना के बाद करीब 2.5 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई टीमें बनाईं और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले। जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी अपना मोबाइल नहीं इस्तेमाल कर रहा था, बल्कि राजस्थान के अलवर से चोरी किया गया मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

चौथा इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट: एस. जयशंकर ने लॉन्च किया लोगो, जानें क्यों खास है ‘IA Spirit’ थीम

दिल्ली से शिफ्ट होगा राष्ट्रपति ऑफिस, 175 साल पुरानी मिट्टी की इमारत होगी नया ठिकाना, क्यों हो रहा बदलाव?

तेल कंपनियों को अरबों का घाटा, पर क्या आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ? चुनाव बाद दाम बढ़ाने की खबर पर सरकार की सफाई

IPL 2026: इकाना में चौके-छक्कों के बीच चले लात-घूंसे! स्टैंड्स में भिड़े फैंस, देखें VIDEO

सुरागों में तीन डिजिटल प्रमाण अहम साबित हुए चोरी किया गया मोबाइल फोन, होटल का WiFi और इंस्टाग्राम चैट। पुलिस ने इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR) और डिजिटल सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की। आरोपी अपने रिश्तेदार से इंस्टाग्राम मैसेंजर पर लगातार संपर्क में था, जिससे पुलिस ने उसके ठिकाने का पता लगाया। अंततः उसे द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से पूछताछ कर करने में जुटी पुलिस

सुनवाई के दौरान अदालत में देखा गया कि आरोपी के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिसे उसने खुद बताया। पुलिस ने उसके पास से नकदी और आभूषण भी बरामद किए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले पीड़िता के घर में काम कर चुका था और परिवार की डेली रूटीन से वाकिफ था, जिसका फायदा उठाकर उसने यह घटना अंजाम दी।

यह भी पढ़ें- बिना परमिशन वीडियो अपलोड करने पर हाईकोर्ट सख्त, डिलीट किए गए 13 यूआरएल; बढ़ सकती हैं केजरीवाल की मुश्किलें!

दिल्ली पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। इसके अलावा अदालत की कस्टडी में आरोपी को लेकर पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट और अलवर ले जाने की कार्रवाई करेगी। यह मामला डिजिटल सबूतों और तकनीकी जांच के जरिए सुलझाने में एक मिसाल बन रहा है। 

Court sends accused to four days custody in delhi irs officer daughter murder case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2026 | 03:40 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Delhi Police
  • Latest News
  • New Delhi Crime

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.