Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CJI Suryakant On Cyber Fraud: साइबर ठगों को बताया ‘परजीवी’, कहा- समाज के हित में इनका जेल में रहना जरूरी

CJI Suryakant Remarks On Cyber Crime: CJI जस्टिस सूर्यकांत ने साइबर ठगों को 'परजीवी' बताते हुए जमानत देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि करोड़ों की ठगी करने वाले ये अपराधी समाज के लिए गंभीर खतरा हैं।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 19, 2026 | 04:29 PM

जस्टिस सूर्यकांत (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

CJI Suryakant Statement: कॉकरोच वाले बयान को लेकर हाल ही में चर्चा में रहे भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत ने एक बार फिर अदालत में की गई अपनी तीखी टिप्पणी से सुर्खियां बटोरी हैं। साइबर ठगी के एक आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सीजेआई ने न सिर्फ उसे राहत देने से इनकार किया, बल्कि साइबर अपराधियों को “परजीवी” तक करार दे दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग देशभर के लोगों को अपना शिकार बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी करते हैं और समाज के लिए गंभीर खतरा हैं।

उन्हें पकड़ना भी मुश्किल होता है. ऐसे अपराधियों का जेल की सलाखों के पीछे रहना ही समाज के हित में है। अदालत ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ऐसे आरोपियों के प्रति नरमी नहीं बरती जा सकती। सीजेआई की यह टिप्पणी अब कानूनी और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

सुनवाई के दौरान सीजेआई ने लगाई फटकार

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने मामले की सुनवाई करने के दौरान साइबर अपराध के मामलों पर गंभीर नाराजगी जताई, और इसेक साथ-साथ साइबर के आरोपी को कड़ी फटकार भी लगाई। सीजेआई ने कहा कि, ‘तुम लोग परजीवी हो, जो निवेशकों से लाखों – करोड़ों रुपये की ठगी करते हो। हमें साइबर अपराधियों के प्रति हमें बहुत सख्ती बरतनी पड़ेगी। तुम लोग एक राज्य तक सीमीत नहीं बल्कि कई राज्यों में रहते हो। कभी तमिलनाडु में किसी आदमी के साथ फ्रॉड करते हो और फिर से वहां से जम्मू चले जाते हो। देश और हमारे समाज का कल्याण इसी में है कि तुम जैसे ठगी करने वाले लोग जेल की सलाखों के भीतर ही कैद रहें।

सम्बंधित ख़बरें

CJP की राजनीति में एंट्री? आदित्य ठाकरे से मिले सौरव दास और रत्ना सिंह, महाराष्ट्र में पक रही है नई खिचड़ी?

सुप्रीम कोर्ट पहुंची JPSC परीक्षा धांधली की गूंज, CBI जांच और पेपर रद्द करने की मांग वाली याचिका दाखिल

अभिषेक बनर्जी फिर पहुंचे SC; कलकत्ता HC के फैसले को देंगे चुनौती; विदेश में आंखों के इलाज के लिए लगाई गुहार

आप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक

कॉकरोच वाले बयान पर मचा देश में बवाल

आपको बता दें कि इससे कुछ महीने पहले सीजेआई सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान भी इसी तरह की टिप्पणी कर दी थी। जिस पर उन्होंने कथित तौर पर देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी थी। जिसेक बाद उनके इस बयान को लेकर देशभर में खूब बवाल हुआ। यहां तक उनके कॅाकरोच वाले बयान का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नाम से एक नई ऑनलाइन राजनीतिक पार्टी भी उभरकर सामने आ गई जो वर्तमान में देश के कई राज्यों में प्रदर्शन कर रही है। और नीट पेपर लीक के मामले मे केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की लगातार मांग कर रही है।

ये भी पढ़ें-  ‘बयान को गलत तरीके से पेश किया, युवाओं पर है गर्व’, ‘कॉकरोच’ टिप्पणी पर CJI सूर्यकांत की बड़ी सफाई

जस्टिस सूर्यकांत ने क्या कहा?

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा था कि बेरोजगार युवा आगे चलकर मीडिया, सोशल मीडिया एक्टिविस्ट बन जाते हैं और फिर देश के ही सिस्टम पर ही हमला बोलना शूरु कर देते हैं। लेकिन कॅाकरोच वाले बयान पर जब बवाल काफी ज्यादा बढ़ने लगा तो तब सीजेआई ने अपने टिप्पणी पर सफाई दिया। उन्होंने कहा कि, ‘मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया है। मेरा बयान उन लोगों के लिए था, जो नकली और फर्जी डिग्री लेकर कानूनी पेशे में घुस जाते हैं।

Cji suryakant remark cyber criminals parasites bail rejected

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 05:56 PM

Topics:  

  • CJI Surya Kant
  • Cockroach Janta Party
  • Cyber Fraud
  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.