Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Weather Update |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Nepal Violence |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में भाजपा की विशेष तैयारी, नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर राजधानी दिल्ली में भाजपा नेताओं ने विशेष तैयारियां की हैं। इस सेवा पखवाड़ा के तरह-तरह के समाजसेवी कार्य किए जाएंगे।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Sep 16, 2025 | 09:55 PM

पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा पखवाड़ा उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 स्थित भगवत धाम वृद्ध आश्रम में दिल्ली हज कमिटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया। उन्होंने आश्रम के सभी बुजुर्गों को भोजन परोसा, उनका आशीर्वाद लिया और महिलाओं को साड़ियां तथा पुरुषों को धोतियां भेंट की।

कौसर जहां ने कहा, “प्रधानमंत्री जी के 75वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के तहत मैं आज मयूर विहार के वृद्ध आश्रम पहुंची हूं। यहां सभी बुजुर्गों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया और भोजन वितरित किया।”

‘हर मोर्चे पर मोदी ने बढ़ाया देश का गौरव’

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू ने ‘एक शाम मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज न केवल भारत बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं, उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जाजू ने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी ताकत दिखाई है। चाहे वह ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब देना हो या अमेरिका द्वारा टैरिफ के माध्यम से बनाए गए दबाव का मुंहतोड़ जवाब देना हो, पीएम मोदी ने हर मोर्चे पर देश का गौरव बढ़ाया है।”

सेवा पखवाड़ा समाज के प्रति समर्पित

भाजपा विधायक हरीश खुराना ने भी इस अवसर पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “हम हर साल प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हैं, लेकिन इस बार यह विशेष है क्योंकि यह उनका 75वां जन्मदिन है। इस बार हम दोगुने उत्साह के साथ इसे मना रहे हैं।” खुराना ने सेवा कार्यों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि यह पखवाड़ा समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें-महादेवपुरा के बाद मोदी की बारी? ‘एटम’ के बाद आने वाला है हाईड्रोजन बम, राहुल ने बढ़ाई BJP की टेंशन!

सेवा पखवाड़े के तहत क्या क्या किया जाएगा?

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा, “मोदी जी के जन्मदिन पर केंद्र और राज्य सरकारें इसे बड़े पैमाने पर मना रही हैं। सेवा हमारी सरकार का मूल संकल्प है और हम इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं।” इस अवसर पर विभिन्न सेवा कार्यों के आयोजन की जानकारी दी और कहा कि यह पखवाड़ा समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का एक माध्यम है। देशभर में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक इस सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। यह आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने का प्रयास किया जाएगा।

Bjps special preparations in delhi on pm modis birthday leaders congratulated him

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2025 | 09:55 PM

Topics:  

  • Delhi News
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

भाजपा के मंच से उतरते ही पप्पू यादव ने दिखाए तेवर, पीएम मोदी को दे डाली चुनौती

2

PM Modi @75: जब गुजरात के दो बड़े नेताओं की गुटबाजी के चलते, नरेंद्र मोदी को मिला था राजनीतिक वनवास

3

नागार्जुन ने PM मोदी को एक दिन पहले 75वें जन्मदिन की दी बधाई, याद की 2014 की खास मुलाकात

4

PM Modi @75: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में 41 आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों का होगा उद्घाटन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.