Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Weather Update |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Nepal Violence |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PM Modi @75: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में 41 आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों का होगा उद्घाटन

Delhi news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्लीवालों को एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। बुधवार को 41 आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों का उद्घाटन होगा।

  • By पूजा सिंह
Updated On: Sep 16, 2025 | 08:58 PM

पीएम मोदी (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Prime Minister Narendra Modi Birthday Special: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिल्लीवासियों को एक बड़ी सौगत मिलने जा रहा है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य सेवा केंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रूप में परिवर्तित किया जा रहा।  17 सितंबर बुधवार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर 41 केंद्रों का उद्घाटन होगा।

एमसीडी ने 300 से अधिक ऐसे केंद्रों को स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, जबकि वर्तमान में नगर निकाय के पास 150 से अधिक केंद्र हैं और इनमें से कुछ केंद्रों का पहले ही उन्नयन किया जा चुका है। 41 केंद्रों का उद्घाटन बुधवार को होगा और 19 केंद्रों की शुरुआत 30 सितंबर को होगी। वहीं, 50 केंद्रों के अगले महीने तक तैयार हो जाने की उम्मीद है, जबकि शेष का निर्माण नए सिरे से किया जाएगा।

नए केंद्रों के निर्माण के लिए भूमि का किया जाएगा अधिग्रहण

एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि, इन मौजूदा केंद्रों के उन्नयन के लिए पूरा खर्च दिल्ली सरकार वहन कर रही है। अधिकारी ने जानकारी दी कि, वर्तमान में एमसीडी के मौजूदा स्वास्थ्य सेवा ढांचों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों में बदलने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। अगले चरण में निगम का लक्ष्य खाली इमारतों की पहचान करना तथा पूरे दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा पहुंच का विस्तार करने के लिए नए और समर्पित केंद्रों के निर्माण के मकसद से भूमि अधिग्रहण करना है।

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 16 नए केंद्रों का होगा निर्माण

इस पहल के तहत कई मौजूदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और उप-केंद्रों, प्रसूति केंद्रों, प्रसूति गृहों और पॉलीक्लिनिकों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इनमें से कई उन्नत केंद्रों का उद्घाटन बुधवार को होना है। मध्य क्षेत्र में चार, दक्षिणी दिल्ली में दो तथा पश्चिमी दिल्ली व नजफगढ़ में तीन-तीन केंद्र शामिल हैं। उसी दिन सिविल लाइंस, करोल बाग, केशवपुरम, नरेला, शाहदरा और दक्षिणी दिल्ली में भी केंद्र शुरू होंगे। इनके अलावा दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 16 नए केंद्रों के निर्माण की भी योजना है। इनमें मध्य क्षेत्र में तीन, उत्तरी दिल्ली में चार और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में तीन केंद्र शामिल हैं जबकि शेष केंद्र दक्षिणी और मध्य दिल्ली में तैयार होंगे।

ये भी पढ़ें : PM Modi @75: पीएम मोदी के जन्मदिन पर नशा मुक्ति के लिए मैराथन का आयोजन,मिलिंद सोमन होंगे रन एंबेसडर

2026 तक 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलेंगे

दिल्ली में हिंदू राव, बालक राम और स्वामी दयानंद जैसे आठ प्रमुख अस्पताल, 102 मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र, 13 प्रसूति गृह, 13 पॉलीक्लिनिक, पीएचसी, डिस्पेंसरी और अतिरिक्त चिकित्सा सुविधाओं समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को नगर निकाय द्वारा नियंत्रित किया जाता है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2026 तक दिल्ली में 1,139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए जाने की घोषणा की है।

41 ayushman arogya mandir centers will be inaugurated in delhi on pm modis birthday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2025 | 08:58 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Delhi News
  • PM Narendra Modi Birthday

सम्बंधित ख़बरें

1

DU के किरोड़ीमल कॉलेज में चुनावी संग्राम, ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आपस में भिड़े- Video

2

PM Modi @75: जन्मदिन पर क्या करेंगे PM मोदी? इन महिलाओं के खाते में भेजेंगे पैसे, देंगे कई खास तोहफे

3

PM Modi @75: RSS ने बनाया मोदी के लिए दिल्ली के तख्त तक का रास्ता, क्यों मिला था PM पद इनाम?

4

PM Modi @75: पीएम मोदी के जन्मदिन पर नशा मुक्ति के लिए मैराथन का आयोजन,मिलिंद सोमन होंगे रन एंबेसडर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.