-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Bjp Repeats 32 Years Old History Pravesh Verma Has Connection With Rekha Guptas Seat
BJP ने दोहराया 32 साल पुराना इतिहास…Rekha Gupta की सीट से प्रवेश वर्मा का है कनेक्शन
- Written By: अर्पित शुक्ला
Delhi News: दिल्ली सीएम बनने वालों की दौड़ में Rekha Gupta सबसे आगे चल रही थीं। 19 फरवरी 2025 की शाम को बीजेपी मुख्यालय दिल्ली में भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा।

BJP ने दोहराया 32 साल पुराना इतिहास...Rekha Gupta की सीट से प्रवेश वर्मा का कनेक्शन
Rekha Gupta Chief Minister Delhi: रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुना गया है। दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता शालीमार बाग से भाजपा विधायक हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में 20 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पद व गोपनीयता की शपथ लेंगी। भाजपा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली सीएम बनाकर 32 साल पुराना इतिहास दोहराया है।
बता दें कि दिल्ली सीएम बनने वालों की दौड़ में Rekha Gupta सबसे आगे चल रही थीं। 19 फरवरी 2025 की शाम को बीजेपी मुख्यालय दिल्ली में भाजपा विधायक दल की बैठक में नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले विधायक प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे भाजपा के सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से पास किया।
शालीमार बाग से पहली बार विधायक
दिल्ली मुख्यमंत्री की कुर्सी पर RSS की पसंद रेखा गुप्ता मूलरूप से हरियाणा के जुलाना की रहने वाली हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। पहली बार चुनाव जीता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की तीन बार की विधायक बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराकर दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतकर दिल्ली मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने जा रही हैं। आज भाजपा विधायक दल की नेता चुन ली गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
अब नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, तय समय में मिलेंगी बिजली-पानी, सीवर समेत 23 सेवाएं
दिल्ली विंटर एक्शन प्लान 2026: नॉन-BS6 वाहनों की एंट्री बंद, पार्किंग फीस दोगुनी और PUCC होगा अनिवार्य
दरअसल, साल 1993 में दिल्ली में फिर से विधानसभा चुनाव होने शुरू हुए तो शालीमार बाग सीट पर भाजपा ने साहिब सिंह वर्मा को टिकट दिया था। साहिब सिंह वर्मा ने 40,077 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस एससी वत्स को 21,770 वोटों से हरा दिया था।
साहिब सिंह वर्मा इस सीट से थे विधायक
साल 1993 में दिल्ली की भाजपा सरकार में 2 साल 86 दिन मोतीनगर सीट से विधायक मदनलाल खुराना और फिर शालीमार सीट से विधायक साहिब सिंह वर्मा दिल्ली मुख्यमंत्री बने, जो 2 साल 228 दिन तक दिल्ली सीएम पद पर रहे। फिर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार आ गई।
दिल्ली चुनाव से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रवेश वर्मा के पिता हैं साहिब सिंह वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराने वाले भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के पिता हैं। प्रवेश वर्मा का नाम भी दिल्ली मुख्यमंत्री बन सकने वालों की दौड़ में शामिल रहा। अब रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनती हैं तो शालीमार बाग दिल्ली की वोट सीट बन जाएगी, जिसने दो मुख्यमंत्री दिए हैं।
Bjp repeats 32 years old history pravesh verma has connection with rekha guptas seat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल समेत कई शहरों में बरसेंगे बादल
Jul 02, 2026 | 07:23 AMमुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
Jul 02, 2026 | 07:23 AMखाकी पर दाग: चार्जशीट की कॉपी के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया हेड कांस्टेबल; गणेशपेठ बस स्टैंड पर ACB का जाल
Jul 02, 2026 | 07:22 AMमुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट
Jul 02, 2026 | 07:21 AMAstrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
Jul 02, 2026 | 07:15 AMयूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
Jul 02, 2026 | 07:03 AMबारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Jul 02, 2026 | 06:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














