-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Bjp Leaders Were Detained By Chanakyapuri Police
‘कट्टरपंथी ताकतें…हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा’, बांग्लादेशी उच्चायोग जा रहे BJP नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य नेताओं को चाणक्यपुरी पुलिस ने हिरासत में लिया। वे बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर कथित हमले के विरोध में बांग्लादेशी उच्चायोग की ओर मार्च कर रहे थे।

बांग्लादेशी उच्चायोग जा रहे BJP नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया(Image- Social Media)
नई दिल्ली: बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर हुए हमले के विरोध में बांग्लादेशी उच्चायोग जा रहे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। भारी हंगामे के बीच पुलिस ने उनके साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि श्रद्धेय गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर के पैतृक स्थान पर जिस तरीके से बांग्लादेश में हमला हो रहा है, उसकी हम निंदा करते हैं।
उन्होंने कहा कि यह पूरी बंगाली संस्कृति पर हमला है, पूरी हिंदू संस्कृति पर हमला है। इन हमलों को जो कट्टरपंथी ताकतें हवा दे रही हैं, आज हम बांग्लादेश दूतावास जाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम उन्हें ज्ञापन दे रहे हैं कि इस तरह की हरकतों को हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा।
‘कट्टरपंथी ताकतें वहां सिर उठा रहीं’
बीजेपी नेता ने कहा कि अगर कट्टरपंथी ताकतें वहां पर सिर उठा रही हैं और उनको छूट दी जा रही है तो बांग्लादेश सरकार को संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सीधी मांग है कि ऐसी कट्टरपंथी ताकतें जो सीधे इस तरह की घिनौनी हरकतें कर रही हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
CJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
संत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
SOP के मुताबिक चलाई पैलेट गन, CRPF की रिपोर्ट में फोर्स ग्रेडिएंट पर बड़ा खुलासा, दिल्ली पुलिस ने दी मंजूरी!
पैतृक घर पर हमला
बता दें कि, बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़ के मामले में पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है। ढाका के अधिकारियों ने बाद में साफ किया कि कवि से संबंधित कोई भी अवशेष क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार,रवींद्र कुठीबाड़ी या रवींद्र स्मारक संग्रहालय,जो रविवार को तोड़फोड़ के बाद बंद कर दिया गया था,उसे 13 जून से आगंतुकों के लिए फिर से खोल दिया गया।
बता दें कि कुठीबाड़ी टैगोर परिवार का पैतृक घर तथा राजस्व कार्यालय है,जो सिराजगंज जिले में स्थित है। इस घर को रवींद्रनाथ के दादा द्वारकानाथ टैगोर ने 1840 में खरीदा था और ये स्थान नोबेल विजेता का पसंदीदा आश्रय स्थल था,जहां उन्होंने अपनी कई प्रसिद्ध साहित्यिक कृतियां लिखीं।
Bjp leaders were detained by chanakyapuri police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
International Tiger Day: भारतीय बाघों के DNA में बदलाव ने बढ़ाई चिंता, इनब्रीडिंग पर वैज्ञानिकों की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 12:40 PMनड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
Jul 29, 2026 | 12:38 PMThe Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
Jul 29, 2026 | 12:34 PMCWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
Jul 29, 2026 | 12:32 PMएडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
Jul 29, 2026 | 12:32 PMजनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
Jul 29, 2026 | 12:32 PMमौसम की मार से कांपा उत्तराखंड! रुक गई चारधाम यात्रा; इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Jul 29, 2026 | 12:30 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














