- Hindi News »
- Delhi »
- Bjp Leader Gaurav Bhatia Target Aap And Congress
भाजपा के गौरव भाटिया का हमला, दलितों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती आप और कांग्रेस
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आप और कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। उन्होेंने कहा कि दोनों ही सरकारें दलित विरोधी हैं। ये पार्टियां दलितों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती हैं।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया
नई दिल्ली : विधानसभा के अंदर से लेकर बाहर तक भाजपा के नेता कांग्रेस और आप को लगातार घेर रहे हैं। अब भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दोनों ही दलों को दलित विरोधी करार दिया है। भाजपा नेता ने कहा है कि ये दोनों पार्टियां दलितों को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहती हैं।
भाजपा नेता ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने दिल्ली में दलित कल्याण योजनाओं के कोष का प्रयोग ही नहीं किया। यह पूरा फंड ऐसे ही पड़ा रह गया। वहीं कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) के सदस्यों के अधिकार छीनने के लिए मुस्लिमों के लिए 4 फीसदी आरक्षण लागू कर दिया।
दलितों के लिए 70 करोड़ आवंटित किए, प्रयोग किए 1 लाख
भाटिया ने कहा कि दिल्ली में आप की पूर्ववर्ती सरकार ने 2022-23 में ‘जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना’ के संचालन के लिए 70 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, लेकिन इस धनराशि का कोई प्रयोग ही नहीं किया गया। यह सिर्फ चुनाव जीतने के लिए आवंटित किया गया था। 2023-24 के बजट में पार्टी ने इस मद पर बजटीय परिव्यय को घटाकर 20 करोड़ रुपये कर दिया और आवंटित निधि में से भी सिर्फ 1 लाख रुपये का प्रयोग किया गया। 20 करोड़ भी दलितों के सहायता के लिए लगते तो काफी सहूलियत हो जाती।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- 2 वोटर आईडी कैसे बनीं, जांच की मांग
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
दलित बस्तियों में सुधार के लिए 65 करोड़ में से 50 लाख ही खर्च
पिछली आप सरकार ने 2020-21 के बजट में शहर में दलित बस्तियों के सुधार के लिए 65 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, लेकिन केवल 50 लाख रुपये ही खर्च किए। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने विज्ञापनों में करोड़ों रुपये खर्च किए। पंजाब में दलित उपमुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था, वह भी पूरा नहीं किया। यह उनकी दलित विरोधी मानसिकता का प्रमाण है।
कर्नाटक में दलित का हक छीन मुसलिमों को बढ़ावा
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने सिविल कार्यों में मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत का आरक्षण लागू किया है। राहुल गांधी ये बताएं कि वह भारत का संविधान पढ़ते हैं और उसकी शपथ लेते हैं या किसी अन्य देश का। संविधान में कहां लिखा है कि धर्म के आधार पर सिविल कार्यों में आरक्षण देय होगा। सिविल कार्यों में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण देने के कर्नाटक सरकार के फैसले से पता चलता है कि कांग्रेस में तुष्टिकरण की राजनीति हावी है।
चार प्रतिशत आरक्षण दलितों के अधिकार छीनेगा
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कर्नाटक में मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण पिछड़े समुदायों के लोगों के अधिकारों को छीनेगा। सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसियों के लिए ये प्रावधान क्यों नहीं लागू किया गया। आखिर वे भी अल्पसंख्यक हैं।
Bjp leader gaurav bhatia target aap and congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














