Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तय हो गया अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे का मुहूर्त! कल शाम 4.30 बजे एलजी वीके सक्सेना से करेंगे मुलाकात

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में जमानत पर तिहाड़ से बाहर आने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। कल यानी मंगलवार 17 सितंबर को शाम 4.30 बजे अरविंद केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह उन्हें अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 16, 2024 | 06:47 PM

अरविंद केजरीवाल व एलजी वीके सक्सेना (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में जमानत पर तिहाड़ से बाहर आने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। कल यानी मंगलवार 17 सितंबर को शाम 4.30 बजे अरविंद केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह उन्हें अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

आम आदमी पार्टी ने थोड़ी देर पहले ही जानकारी दी थी कि अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा है। पार्टी की ओर से यह जानकारी मिलने के कुछ देर बाद ही उपराज्यपाल ने उन्हें कल शाम 4.30 बजे मुलाकात का समय दिया है।

कल किया था इस्तीफे का ऐलान

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कल यानी रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ऐलान किया था कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा था कि जब तक जनता का फैसला नहीं आ जाता, वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर में कराए जाएं।

सम्बंधित ख़बरें

कांग्रेस विधायक की करतूत वायरल, रोहित बोहरा विधानसभा में कर रहे थे अश्लील इशारा, Video देखें

राहुल नार्वेकर और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक, अलीबाग जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, संजय राउत के VIDEO से मचा बवाल

CM के नाम पर काटा मेरी पत्नी का टिकट, BJP कार्यकर्ता ने जोरगेवार पर लगाए आरोप, कहा- भरे चौक में खोलूंगा राज!

16 सीटों पर घमासान, नासिक में स्थायी समिति चुनाव बना BJP के लिए सबसे बड़ी चुनौती

यह भी पढ़ें:- कहीं इस नेता पर दाव लगाने की तो नहीं सोच रहे केजरीवाल, पार्टी में रखता है नंबर 3 की पोजीशन

उन्होंने कहा कि अगले साल फरवरी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मैं चाहता हूं कि महाराष्ट्र के साथ ही दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव हो। उनका कहना है कि मुझे अदालत से न्याय मिला है, अब मैं जनता की अदालत से भी न्याय चाहता हूं।

बीजेपी ने बताया मजबूरी

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना ‘शालीनता’ का पालन नहीं बल्कि ‘मजबूरी’ में लिया गया फैसला है। सचदेवा ने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल के राज में दिल्ली सरकार का कोई भी विभाग भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं है। आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के दो दिन बाद रविवार को केजरीवाल ने कहा था कि वह 48 घंटे के भीतर अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली में जल्द चुनाव कराने की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें:- अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद किसे मिलेगी दिल्ली की बागडोर, चर्चा में सबसे आगे है यह नाम

Arvind kejriwal will meet lg vk saxena tomorrow after 4 pm and submit his resignation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 16, 2024 | 06:47 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • BJP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.