Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस की थाली में खाते हैं केजरीवाल! CM नायब सैनी ने AAP के दोहरे मापदंडों की खोली पोल

Nayab Singh Saini: सीएम नायब सैनी ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अराजकतावादी हैं और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 27, 2026 | 09:23 PM

नायब सिंह सैनी और अरविंद केजरीवाल (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nayab Singh Saini on Arvind Kejriwal: दिल्ली की सियासत में अरविंद केजरीवाल को लेकर एक सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। अरविंद केजरीवाल के जस्टिस स्वर्ण कांता को लिखे पत्र को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। इस मामले में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अरविंद केजरीवाल के साथ कांग्रेस को भी लपेटे में ले लिया और हमला बोला।

हरियाणा के CM नायब सिंह (Nayab Singh Saini) ने कहा कि केजरीवाल और कांग्रेस, दोनों ही सहयोगी हैं। वे INDI गठबंधन के सदस्य हैं। कांग्रेस जो भी कहती है, केजरीवाल भी वही बात कहते हैं। ऐसे बयान देकर, वह जनता का ध्यान केजरीवाल की पार्टी के अंदरूनी कलह से हटाना चाहते हैं। पार्टी (AAP) के संस्थापक सदस्य, जिन्होंने इसे बनाया था, वे भी केजरीवाल की गलत नीतियों के कारण एक-एक करके पार्टी छोड़ रहे हैं।

कांग्रेस की थाली में खाते है केजरीवाल – सैनी

हरियाणा के CM ने कहा अरविंद केजरीवाल ने बार-बार संवैधानिक संस्थाओं का अपमान किया है। केजरीवाल कांग्रेस पार्टी की थाली में ही खाते हैं। केजरीवाल न केवल एक अराजकतावादी हैं, बल्कि देश की अदालतों में भी उनका कोई विश्वास नहीं है, ठीक वैसे ही जैसे कांग्रेस पार्टी का नहीं है। अदालत ने ही उन्हें जेल भेजा था। अदालत ने ही उन्हें रिहा किया, और अब अदालत ही उनके मामले का फैसला कर रही है। तो फिर, एक अदालत का फैसला सही और दूसरी का गलत कैसे हो सकता है?

सम्बंधित ख़बरें

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, प्रमोशन के खुले नए रास्ते, विधानसभा में नया बिल हुआ पास

गुजरात में भी खत्म हो जाएगी आप! 7 सांसदों के बाद अब राज्य के प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी; कही यह बात

IPL 2026 के बीच मोहम्मद अजहरुद्दीन की नई पारी, पूर्व कप्तान अब संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

AAP के 7 सांसदों की बगावत के बीच ‘अडिग’ रहे बलबीर सीचेवाल; क्यों ठुकराया पाला बदलने का ऑफर?

#WATCH | Delhi: Haryana CM Nayab Singh Saini says, “I have said that Kejriwal and Congress are both allies. They are the members of the INDI alliance. Whatever Congress says, Kejriwal says the same thing. By making such statements, he wants to divert the public’s attention from… pic.twitter.com/1Zjy8s6ULS — ANI (@ANI) April 27, 2026

नायब सिंह सैनी ने उनकी सोच को अराजकतावादी और राष्ट्र-विरोधी मानसिकता बताते हुए कहा संवैधानिक संस्थाओं में उनका कोई विश्वास नहीं है। ठीक वैसे ही जैसे राहुल गांधी और गांधी परिवार यह मानते हैं कि वे अदालत से ऊपर हैं, केजरीवाल की भी यही सोच है। अगर फैसला आपके पक्ष में आता है, तो ठीक है; अगर नहीं आता, तो वह गलत है। केजरीवाल की यही स्थिति है। यह उनकी अराजकतावादी और राष्ट्र-विरोधी मानसिकता का ही एक रूप है।”

यह भी पढ़ें – बता देना जहांगीर को…UP एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अफसर ने TMC उम्मीदवार को चेताया, बंगाल में SP की भी ली क्लास!

अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को लिखा पत्र

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज जस्टिस स्वर्णकांता को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने साफ कह दिया कि वह उनके सामने न तो खुद पेश होंगे और न ही किसी वकील के जरिए कोर्ट में अपनी पैरवी करवाएंगे। केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा कि उन्हें जस्टिस स्वर्णकांता से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। इसी कारण उन्होंने महात्मा गांधी के सत्याग्रह के रास्ते पर चलने का फैसला किया है और यह निर्णय अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर लिया है।

Cm nayab singh saini attack on arvind kejriwal congress indi alliance aap crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2026 | 09:23 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Congress
  • Nayab Singh Saini

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.