Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘दो-तिहाई बहुमत से जीत रही बीजेपी’, दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा

Delhi Assembly Elections 2025: अनुराग ठाकुर ने आश्वासन दिया कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह सभी योजनाओं को जारी रखेगी। जिसमें मुफ्त बस सेवा, मुफ्त पानी या बिजली भी शामिल हैं।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jan 22, 2025 | 09:36 PM

अनुराग ठाकुर, ( बीजेपी सांसद)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी क्योंकि लोग ‘बहानेबाज और महिला विरोधी’ अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी  की असलियत समझ चुके हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा जनता के दिलों में सबसे ऊपर है और जनता के दिल में एक ही बात है कि भाजपा को जीतना है।

दिल्ली के पूर्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप महिला विरोधी पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल की केजरीवाल के आवास पर पिटाई की गई और अब मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी की तस्वीर को पार्टी के पोस्टर पर भी जगह नहीं दी गई है।

दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी भाजपा- अनुराग ठाकुर

दिल्ली के 70 सीटों पर 5 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी, क्योंकि दिल्ली की जनता बहानेबाज और महिला विरोधी अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की असलियत समझ चुकी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के मुख्यमंत्री के संबंध में कहा कि भाजपा ऐसे व्यक्ति को चुनेगी जो ईमानदार और स्वच्छ छवि वाला हो। मुफ्त सुविधाओं की घोषणाओं पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हम इन योजनाओं में अरविंद केजरीवाल और आप द्वारा किए गए घोटालों की जांच एसआईटी (विशेष जांच दल) से करवाएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें!

दिल्ली में जारी रहेंगी सभी योजनाएं

अनुराग ठाकुर ने आश्वासन दिया कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह सभी योजनाओं को जारी रखेगी। जिसमें मुफ्त बस सेवा, मुफ्त पानी या बिजली भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के कल्याण और महिलाओं को मासिक 2500 रुपये देने सहित अपने चुनावी वादों को भी पूरा करेगी। एक सवाल के जवाब में ठाकुर ने पूछा कि केजरीवाल द्वारा पिछले 11 सालों में की गयी घोषणाओं में कितनी पूरी की गयी। ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के शासन में देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 10वें नंबर पर थी।

Anurag thakur claim regarding delhi assembly elections bjp will win with two thirds majority

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2025 | 09:35 PM

Topics:  

  • AAP
  • Anurag Thakur
  • Bharatiya Janata Party
  • Delhi Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

‘इंस्पेक्टर ने कॉलर पकड़कर रोड से हटाया’, प्रदर्शन कर रहे AAP नेताओं ने पुलिस लगाए गंभीर आरोप

2

प्रशांत किशोर के आरोपों पर घमासान, BJP ने किया करारा प्रहार, वीडियो में सुनिए क्या कहा

3

‘जज तक की परीक्षा के पेपर लीक हो रहे’, आप सांसद संजय सिंह का यूपी सरकार पर हमला-VIDEO

4

पहले आप विदेशी छोड़िए…एक्शन की उम्मीद है प्रवचन की नहीं; PM Modi की अपील पर केजरीवाल का हमला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.