‘जज तक की परीक्षा के पेपर लीक हो रहे’, आप सांसद संजय सिंह का यूपी सरकार पर हमला-VIDEO
Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण की अनदेखी के लिए भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना की।
- Written By: मनोज आर्या
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण की अनदेखी के लिए भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भर्ती घोटाला हो रहा है। योगी सरकार दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के लिए आरक्षित नौकरियों को सवर्णों को दे रही है। बांदा कृषि विश्वविद्यालय में 15 पदों के लिए हुई भर्ती में 11 ठाकुर, 2 सामान्य वर्ग के और 2 दलित-पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों का चयन हुआ। इसी तरह, लखीमपुर सहकारी बैंक में 27 पदों के लिए हुई भर्ती में 15 ठाकुर, 4 सामान्य वर्ग के और 8 पिछड़े वर्ग, दलित-आदिवासी उम्मीदवारों का चयन हुआ। पिछड़े वर्गों के नेता होने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के अधिकारों के हनन पर चुप हैं, जिससे इन समुदायों में आक्रोश बढ़ रहा है। हम इस भर्ती घोटाले की जाँच, दोषियों को सज़ा और आरक्षण को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग करते हैं।