शोएब जमई (Image- Social Media)
Shoaib Jamai Demand Wine Shop to Shut: मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान गुरुवार से शुरू हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पाक महीना समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करे।
इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शोएब जमई ने सरकार से मांग की है कि रमजान के दौरान राजधानी में शराब की दुकानों को बंद रखा जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार से अपील है कि पवित्र महीने में सभी शराब के ठेके बंद किए जाएं और सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बिक्री व सेवन पर रोक लगाई जाए।
डॉ. जमई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जब सावन के महीने में नॉनवेज की दुकानें बंद कर सम्मान की बात की जाती है, तो रमजान जैसे पवित्र महीने में भी उसी तरह का सम्मान मिलना चाहिए।
हमारी दिल्ली सरकार से अपील है कि रमजान के पवित्र महीने में दिल्ली के अंदर सभी शराब की दुकानों को बंद किया जाए. सार्वजनिक जगहों पर शराब की बिक्री एवं खपत की पाबंदी लगाई जाए.
जब आप सावन के महीने में नॉन वेज की दुकान बंद कराकर सम्मान चाहते हैं तो हमारे पवित्र महीने में भी आपको… — Dr. Shoaib Jamai (@shoaibJamei) February 19, 2026
उधर, रमजान की शुरुआत पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा, “रमजान मुबारक! यह शुभ महीना हमारे समाज में एकता की भावना को और मजबूत करे। हर जगह शांति और समृद्धि बनी रहे।”
Ramzan Mubarak! May this auspicious month further the spirit of togetherness in our society. May there be peace and prosperity everywhere. — Narendra Modi (@narendramodi) February 18, 2026
यह भी पढ़ें- 2027 चुनाव से पहले UP में सियासी हलचल तेज, योगी-भागवत की 40 मिनट की मुलाकात और सेट हो गया एजेंडा
रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर (हिजरी) का नौवां महीना है और इसकी शुरुआत चांद दिखाई देने से होती है। इस दौरान मुसलमान रोजा रखते हैं और मस्जिदों में शाम को विशेष नमाज (तरावीह) अदा की जाती है, जिसमें कुरान का पाठ किया जाता है। यह सिलसिला ईद का चांद नजर आने तक जारी रहता है।