Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के 3 शूटर्स को किया गिरफ्तार; कई वारदातों में थे वॉन्टेड, उगलेंगे कई बड़े राज

Delhi Police Lawrence Bishnoi Gang: दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर्स को गिरफ्तार किया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 12, 2026 | 10:38 AM

दिल्ली पुलिस (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Delhi Police Arrest Lawrence Bishnoi Shooters: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन गुर्गे पुलिस के हाथ लगे। दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ को बड़े ऑपरेशन में कामयाबी हाथ लगी, जिसमें पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 3 शूटर्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

ये तीनों शूटर्स मिलकर एक टारगेट किलिंग की प्लान बना रहे थे। जैसे ही रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ को इसकी जानकारी मिली, तो उन्हें ट्रैक करना शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि विदेश में बैठे नेटवर्त के जरिए इन शूटर्स को जानकारी दी जा रही थी। तीनों शूटर्स पहले से ही दिल्ली में कई वारदातों में वांटेड थे और पहले भी टार्गेट किलिंग की वारदात को अंजाम दे चुके थे।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटर्स को गिरफ्तार किया है। वे एक टारगेटेड किलिंग (खास व्यक्ति की हत्या) की योजना बना रहे थे। इन शूटर्स को विदेश में मौजूद एक नेटवर्क से जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद उन्हें वारदात को अंजाम देना था। वे दिल्ली में कई घटनाओं में वॉन्टेड थे। उन्होंने पहले भी टारगेटेड शूटिंग की घटनाओं को अंजाम दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO

दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड

देर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई

लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी

हाल की रिपोर्टों से पता चलता है कि अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ एक ऑपरेशन शुरू किया गया है। FBI ने 7 जुलाई को इस गैंग के खिलाफ ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ शुरू किया। इस ऑपरेशन के तहत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस ऑपरेशन का मकसद लॉरेंस बिश्नोई गैंग और उसके साथियों गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े नेटवर्क को निशाना बनाना है।ॉ

यह भी पढ़ें – Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा

गोल्डी बराड़ पर कार्रवाई

FBI ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ भी अहम कदम उठाया है। उसने सतिंदरजीत सिंह, उर्फ ​​गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर $50,000 के इनाम की घोषणा की है।

Delhi police arrest 3 lawrence bishnoi gang shooters rohini

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 10:16 AM

Topics:  

  • Delhi
  • Delhi Police
  • Lawrence Bishnoi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.