PM मोदी ने दी रमजान की मुबारकबाद, कहा- पाक महीना हमारे समाज में एकजुटता की भावना को मजबूत करे

Ramadan 2026: भारत में 18 फरवरी यानी बुधवार को चांद नजर आने के साथ ही रमजान का पवित्र महीना शुरु हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों को इस पवित्र महीने की शुभकामनाएं दी हैं।
pm modi on ramdan
PM मोदी (Image- Social Media)
Published on
Updated on

PM Modi on Ramdan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रमजान के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पवित्र महीना समाज में एकता और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करे। मुसलमानों का पावन महीना रमजान आज, 19 फरवरी से शुरू हो रहा है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “रमजान मुबारक! यह शुभ महीना हमारे समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करे। हर जगह शांति और समृद्धि हो।”

रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर (हिजरी) का नौवां महीना होता है। इसकी शुरुआत चांद दिखाई देने से होती है और इसके साथ ही दुनिया भर के मुसलमानों के रोजे आरंभ हो जाते हैं। इस दौरान मस्जिदों में शाम को विशेष नमाज, जिसे तरावीह कहा जाता है, अदा की जाती है। तरावीह में पवित्र कुरान का पाठ किया जाता है, जो ईद का चांद नजर आने तक जारी रहता है।

भारत में आज से रमजान की शुरुआत

बुधवार शाम देश के कई हिस्सों में चांद दिखने के बाद भारत में आज से रमजान की शुरुआत हो गई है। चांद नजर आने के साथ ही मुसलमान अगले 30 दिनों तक सुबह से शाम तक रोजा रखेंगे। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने चांद दिखने की पुष्टि करते हुए रमजान के आगाज की घोषणा की। वहीं, जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने भी चांद दिखने की तस्दीक की।

रमजान को दुनियाभर के मुसलमान उपवास, इबादत और आत्मचिंतन के पवित्र समय के रूप में मनाते हैं। इस महीने में मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज अदा की जाती है, जिसमें ईद से पहले तक संपूर्ण कुरान का पाठ किया जाता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com