Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जंतर-मंतर पर बड़ा यू-टर्न! प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके ने अचानक तोड़ा अनशन; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Jantar Mantar Live: दिल्ली में प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना अनशन तोड़ दिया है। CJP के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर पर अपनी भूख हड़ताल तोड़ दी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 20, 2026 | 01:47 PM

अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Follow Us:

Abhijeet Dipke CJP Protest In Delhi: दिल्ली में प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना अनशन तोड़ दिया है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर पर अपनी भूख हड़ताल खत्म की। हालांकि, कॉकरोच जनता पार्टी संसद की ओर कूच जारी रख रही है। इस बीच सुरक्षा बलों ने शास्त्री भवन के पास प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

मिली जानकारी के अनुसार, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के कहने पर अभिजीत दीपके ने अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दी। इस दौरान उनके साथ सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो भी मौजूद रही। बता दें, कि सोनम वांगचुक अभी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं।

#WATCH | Delhi: Moment when the founding president of the Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke, ended his hunger strike at Jantar Mantar pic.twitter.com/na3njYX0ZX — ANI (@ANI) July 20, 2026

सम्बंधित ख़बरें

सोनम वांगचुक के समर्थन में नागपुर में फूटा युवाओं का गुस्सा, संविधान चौक पर मोदी-प्रधान के इस्तीफे की मांग

जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO

मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल

दिल्ली में संसद मार्ग बना रणक्षेत्र! 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, देखें झड़प का VIDEO

जेपी नड्डा ने सीजेपी से किया संपर्क

सीजेपी का कहना है कि सरकार ने बातचीत के लिए संपर्क किया है, प्रवक्ता नड्डा से मिलने जा रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बताया कि सरकार ने बातचीत के लिए उनसे संपर्क किया है और पार्टी के दो प्रवक्ता केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलकर एक्टिविस्ट संगठन की मांगें रखेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शनकारी विजय चौर तक पहुंच चुके है। सुरक्षाकर्मियों ने संसद भवन का मेन गेट बंद कर रखा हुआ है। सुरक्षा बलों ने भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ दिए है, जिससे अफरा-तफरी मच गई है। पुलिस ने सीजेपी के प्रदर्शन के मद्देनजर संसद भवन की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

संसद स्ट्रीट पर लाठीचार्ज में कई घायल

सोमवार को संसद की ओर मार्च करते समय ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के हजारों प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने संसद मार्ग के पास लाठीचार्ज किया। संसद स्ट्रीट रोड पर CJP के संसद मार्च पर लाठीचार्ज के बाद कई पुलिस अधिकारी और प्रदर्शनकारियों के घायल होने की खबर भी सामने आई है।

VIDEO | CJP Parliament March: Several police officials and protesters injured after baton-charge. Visuals from Parliament Street Road (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/amhMslLrVM — Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026

यह भी पढ़ें – मुझे संसद जाना है! सोनम वांगचुक ने अस्पताल से की डिस्चार्ज की मांग, बोले- हिरासत नहीं तो पाबंदी क्यों?

दिल्ली में CJP का विरोध मार्च जैसे-जैसे बढ़ रहा है, हजारों प्रदर्शनकारियों को उस इलाके में घुसने से रोकने के लिए कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था और लॉकडाउन लागू किया गया है। सुरक्षाकर्मियों ने संसद परिसर के विशाल लोहे के मेन गेट को मजबूती से बंद कर दिया है।

VIDEO | Delhi: As the CJP’s march protest swells, a multi-tiered security lockdown has been put to place to prevent the thousands of marching protesters from breaching the area. Security personnel physically secured the massive iron gates of the Parliament complex. Red fire… pic.twitter.com/DbS6gWbRtX — Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026


लाल रंग की दमकल गाड़ियां और आपातकालीन स्थिति में पानी की जरूरत पड़ने पर काम आने वाले वाहन गेट के ठीक अंदर खास जगहों पर तैनात किए गए हैं। एक ओर दिल्ली में अभिजीत दीपके अपना अनशन तोड़ दिया है। दूसरी ओर प्रदर्शनकारी लगातार संसद की ओर आगे बढ़ रहे है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन के बारे में अभिजीत दीपके की ओर से अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

Abhijeet dipke ends hunger strike jantar mantar delhi cjp protest parliament

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 01:09 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Delhi
  • Sonam Wangchuk

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.