संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता! दिल्ली मार्च पर अभिजीत दीपके का ऐलान, बोले- लोगों ने लोकतंत्र जिंदा किया

Abhijit Dipke On Sansad March: सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि प्रशासन सरकार के साथ बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रहा है। वे बहुत देर से आए हैं, लेकिन हम उनसे बात करने को तैयार हैं।
abhijit dipke on cjp sansad march
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

CJP Founder Abhijit Dipke On Sansad March: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन और संसद मार्च को लेकर पूरी दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जंतर-मंतर के पास लगभग 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। वहीं, धारा-163 भी लागू करने की घोषणा की गई है। इसके अलावा संसद भवन के आसपास के कई मेट्रो स्टेशनों को भी सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया गया है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बड़ा बयान दिया है।

संसद मार्च शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने कहा है कि भारत के इतिहास का सबसे बड़ा मार्च होने जा रहा है। पिछले 10-12 सालों से इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं। जंतर-मंतर पर एक महीने तक बैठकर आप लोगों ने लोकतंत्र को फिर से ज़िंदा किया है। देश भर से लोग आ रहे हैं।

'संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता'

अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि जब मैं अमेरिका में था, तो लोग मुझसे कहते थे कि कोई भी सड़कों पर नहीं उतरेगा कि यह सिर्फ सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बनकर रह जाएगा। आज जंतर-मंतर की ओर जाने वाली चारों सड़कों को देखिए; वे पूरी तरह से भरी हुई हैं... संसद जाने से हमें कोई नहीं रोक सकता। पूरे देश से लोग आ रहे हैं... जो लोगों ने कर पाया वो हमनें कर के दिखाया। आखिरी बार इस देश में कब इतना बड़ा प्रदर्शन हुआ था...यही हमारी पहली जीत है।

'सरकार से बातचीत करने की कोशिश'

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि प्रशासन सरकार के साथ बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रहा है। वे बहुत देर से आए हैं, लेकिन हमने खुले दिल से कहा है कि हम उनसे बात करने को तैयार हैं। अभी तक उनकी तरफ से कोई साफ बात नहीं कही गई है। अब फैसला उन्हें करना है। उन्होंने आगे कहा कि  सोनम जी, अभी उनकी हालत स्थिर है और वे अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं। उन्होंने देश के उन युवा प्रदर्शनकारियों को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं जो आखिरकार इस बहुत मुश्किल और बेजान सिस्टम के खिलाफ जाग गए हैं, जो उनकी बात बिल्कुल नहीं सुनता। जल्द ही एक शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी पिछले 30 दिनों से यहां जमा हैं और हमने दिखाया है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कैसे किया जाता है और अपनी बात कैसे रखी जाती है।

पूरी छावनी में तब्दली हुई दिल्ली

जंतर-मंतर पर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं। CJP की ओर से आज संसद तक मार्च करने के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीजेपी के संसद तक प्रस्तावित मार्च को देखते हुए सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com