Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में चौथा कूड़े का पहाड़ तैयार, AAP नेता ने भाजपा पर साधा निशाना

Mountain of Garbage: राजधानी दिल्ली में कूड़े का चौथा पहाड़ बन कर तैयार हो गया है। तीन पहाड़ हटाने का वादा करने वाली भाजपा सरकार चौथा पहाड़ बना रही है। ये कहना है आप नेता अंकुश नारंग का।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Jul 26, 2025 | 07:54 PM

अंकुश नारंग आप कार्यकर्ताओं के साथ (फोटो-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

New Delhi News: राजधानी दिल्ली के प्रदूषण सबसे बड़े संकट के रूप में ऊभर रहा है। ठंड में वायु प्रदूषण तो गर्मी और बरसात में कूड़े के पहाड़ दिल्लीवासियों के लिए मुसीबत खड़ी करते हैं। एक दशक पहले अरविंद केजरीवाल कूड़े के पहाड़ को मुद्दा बनाकर सत्ता में आए थे, लेकिन अभी स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं भाजपा इन पहाड़ों को लेकर आप की सरकार पर निशाना साधा और सत्ता में आने के बाद कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का वादा किया था। हालांकि अब दिल्ली में भाजपा की सरकार है, लेकिन स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं देखने को मिल रहा है।

शनिवार को आम आदमी पार्टी के नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने सिविल लाइंस जोन के मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली सरकार द्वारा बनाए जा रहे चौथे कूड़े के पहाड़ का दौरा कर वहां रह रहे लोगों को हो रही परेशानी का जायजा लिया।

‘चौथा कूड़े का पहाड़ बना रही भाजपा’

इस दौरान अंकुश नारंग ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली वालों को तीन कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति दिलाने के बजाय भाजपा चौथा कूड़े का पहाड़ बना रही है। उन्होंने कहा कि यहां एमसीडी का सारा कूड़ा फेंका जा रहा है। ये सब कुछ भाजपा के मेयर राजा इकबाल सिंह और सिविल लाइंस जोन के चेयरमैन के कहने पर हो रहा है। कूड़े के पहाड़ से निकलने वाली बदबू से यहां रह रहे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

‘कांग्रेस अपना काम करती तो कांशीराम सफल नहीं हो पाते’, संविधान सम्मेलन में यह क्या कह गए राहुल गांधी

MP सरकार ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 34वीं कि‍स्‍त, ऐसे चेक करें स्टेटस

‘इन पहाड़ियों में बम-बंदूक…’, असम के कोकराझार क्यों नहीं पहुंच पाए PM मोदी? कही यह बड़ी बात

सोलापुर पंचायत समिति चुनाव में BJP की बड़ी जीत, 10 समितियों में अध्यक्ष; सांगोला में बदली सत्ता

जहांगीरपुरी में बन रहा चौथा कूंड़े का पहाड़

अंकुश नारंग ने कहा कि यह मजलिस पार्क, जहांगीरपुरी का इलाका है। यहां मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन भी है। यह सिविल लाइंस जोन में आता है। मजलिस पार्क में चौथा कूड़े का पहाड़ बन चुका है। भाजपा तीन कूड़े के पहाड़ हटाने की बात करती थी, लेकिन अब चौथा पहाड़ खड़ा कर रही है। यहां कूड़ा, सिल्ट और मलबा यानी सीएनडी वेस्ट भी पड़ा है।

अंकुश नारंग ने कहा कि यह सिविल लाइंस जोन है और इस जोन से मेयर राजा इकबाल सिंह निगम पार्षद हैं। इस वार्ड के चेयरमैन गुलाब सिंह राठौर हैं, जो भाजपा के ही हैं। भाजपा के महापौर और चेयरमैन मिलकर मजलिस पार्क में नया कूड़े का पहाड़ बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें-पहले कहो घोटाल हुआ फिर योजना को बंद कर दो, गरीबों की दुश्मन बनी दिल्ली सरकार

‘भाजपा मेयर कूड़े के पहाड़ पर फोटो खिंचवाते हैं’

अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा मेगा सफाई अभियान की बात करती है, जो पूरी तरह हवा हवाई है। सीएम रेखा गुप्ता, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और मेयर राजा इकबाल सिंह कूड़े के पहाड़ पर जाकर फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन दूसरी तरफ मजलिस पार्क में नया कूड़ा पहाड़ बना रहे हैं। मैं इस कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री, महापौर और कमिश्नर को चिट्ठी लिखूंगा और उनको बताऊंगा कि मैंने चौथे कूड़े के पहाड़ का दौरा किया है। मजलिस पार्क में एक महीने में आठ-नौ फुट ऊंचा कूड़ा जमा हो गया है। आप सदन में यह मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाएगी।-एजेंसी इनपुट के साथ

Aap alleges that fourth mountain of garbage has been created in delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2025 | 07:54 PM

Topics:  

  • AAP
  • BJP
  • Delhi News
  • Rekha Gupta

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.