-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Cm Rekha Gupta Decision Olympic Medal Winner Get Rs 7 Crore
दिल्ली सरकार ओलंपिक मेडल विनर्स को देगी 7 करोड़, छात्रों को भी मिलेंगे लैपटॉप
- Written By: सौरभ शर्मा
Delhi Government Decision: दिल्ली सरकार ने एक बड़े फैसले की घोषणा करते हुए कहा है कि ओलंपिक गोल्ड जीतने पर खिलाड़ियों को 7 करोड़, सिल्वर जीतने पर 5 करोड़ और ब्रॉन्ज पर 3 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फोटो- सोशल मीडिया)
Delhi Government Big Decision: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में शिक्षा और खेल समेत कई क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। दिल्ली सरकार ने कैबिनेट में फैसला लिया है कि ओलंपिक गोल्ड जीतने पर खिलाड़ियों को 7 करोड़, सिल्वर जीतने पर 5 करोड़ और ब्रॉन्ज पर 3 करोड़ मिलेंगे। इसके अलावा, मेधावी छात्रों को सरकार की तरफ से लैपटॉप दिया जाएगा।
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा, “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें दिल्ली के लोगों, युवाओं, स्कूली शिक्षा और विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण फैसला शिक्षा विभाग में लिया गया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि ओलंपिक और पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए 7 करोड़, सिल्वर जीतने पर 5 करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर 3 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।”
एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स की राशि भी बढ़ाई गई
उन्होंने आगे कहा, “एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स की इनामी राशि को ढाई करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़, सिल्वर मेडल के लिए डेढ़ करोड़ से 2 करोड़ और ब्रॉन्ज के लिए एक करोड़ दिए जाएंगे। साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स की इनामी राशि को दो करोड़, डेढ़ करोड़ और एक करोड़ रुपए किया गया है। नेशनल गेम्स के लिए 11 लाख रुपए हर मेडल विजेता को दिए जाएंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
अब नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, तय समय में मिलेंगी बिजली-पानी, सीवर समेत 23 सेवाएं
दिल्ली विंटर एक्शन प्लान 2026: नॉन-BS6 वाहनों की एंट्री बंद, पार्किंग फीस दोगुनी और PUCC होगा अनिवार्य
ओलंपिक और पैरालिंपिक में पदक विजेताओं को नौकरी
उन्होंने बताया कि ओलंपिक और पैरालिंपिक में गोल्ड और सिल्वर मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार में ग्रुप ए की नौकरी और ब्रॉन्ज लाने वालों को ग्रुप बी की नियुक्ति दी जाएगी। इसी तरह अन्य खेलों, कॉमनवेल्थ और नेशनल गेम्स में जीतने वालों को भी अलग-अलग कैटेगरी में नौकरी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: ‘इलाज और स्वास्थ्य सेवाएं सिर्फ अमीरों…’ हेल्थ चेकअप कानूनी अधिकार हो- आप नेता
मेधावी छात्रों को भी प्रोत्साहित किया जायेगा
दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने छात्रों के हित में लिए गए फैसले के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, “राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल खेलने वाले स्कूली छात्रों को कोचिंग और प्रशिक्षण के लिए छठी से 12वीं कक्षा तक 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले शीर्ष खिलाड़ियों को हर साल 20 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा, कैबिनेट ने मुफ्त लैपटॉप के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल शिक्षा योजना को भी मंजूरी दी है, जिसके तहत 10वीं कक्षा पास करने वाले लगभग 1200 मेधावी वंचित छात्रों को आई7 लैपटॉप दिया जाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Delhi cm rekha gupta decision olympic medal winner get rs 7 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMShare Market: हफ्ते के आखिरी सत्र में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर तेजी; IT शेयरों में रफ्तार
Jul 03, 2026 | 09:23 AMSavan 2026 शुरू होने से पहले जान लें हर छोटी-बड़ी बात, कब से शुरू होगा सावन और कैसे पाएं भगवान शिव की कृपा
Jul 03, 2026 | 09:23 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














