- Hindi News »
- Crime »
- Young Man Shot Two Sisters And Attempted Suicide In Gorakhpur
Gorakhpur Crime: सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड और उसकी बहन को मारी गोली, फिर खुद की सुसाइड की कोशिश
गोरखपुर में सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड और उसकी बहन को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने खुद के भी सीने और पेट में गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

फायरिंग न्यूज (सौजन्य- सोशल मीडिया)
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने शुक्रवार को खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। युवक ने घर में घुसकर अपनी प्रेमिका उसकी छोटी बहन को गोली मार दी। यही नहीं, आरोपी युवक ने इसके बाद अपने आप को भी गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। तीनों को खून से लथपथ हाल में अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सिविल लाइंस इलाके की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज पर लड़की की मां और आसपाास के लोग आ गए तो कमरे में दोनों लड़कियों और युवक को खून से लथपथ देखकर दंग रह गए। आननफानन में तुरंत तीनों को मेडिकल कॉलेज बीआरडी अस्पताल ले जाया गया। युवक आजमगढ़ का रहने वाला है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिश्ते में मौसेरा भाई लगता है युवक
आजमगढ़ निवासी मनदीप यादव (25) पुत्र रामजीत यादव रिश्ते में घायल प्रेमिका का मौसेरा भाई लगता है। पूजा यादव से उसके रिश्ते में बहन लगती है। पूजा के पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। आरोपी युवक उससे एकतरफा इश्क करता था। वर पूजा से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी थी जिससे वह काफी नाराज था। शुक्रवार की दोपहर में करीब 2 बजे मनदीप पूजा के घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दे डाला।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में चोरों पर मेट्रो की नजर! 40 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, CCTV से सुलझे कई केस
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बढ़ीं मुश्किलें, PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज
मुंबई में साइबर और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, हत्या-डकैती के मामलों में कमी
नासिक ज्वैलर्स डकैती केस में बड़ी सफलता: पंजाब से दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला जुर्म
पेट और सीने में दागी गोलियां
मनदीप पूजा के घर पहुंचा तो पहले उसकी बहन दरवाजे पर मिली और उसे अंदर जाने से रोकने लगी। इसपर मनदीप ने पहले छोटी बहन को दो गोली मारी जिससे वह जमीन पर गिर गई। आवाज सुनकर पूजा निकली तो उसने उसके सीने और पेट में गोली मार दी जिससे वह भी बेसुध होकर गिर पड़ी। इसके बाद उसने खुद को भी पेट और सीने में गोली मारकर जान देने की कोशिश की। गोलियां की आवाज सुनकर लड़कियों की मां भी आ गई। आसपास के लोग जुटे और तीनों को अस्पताल लेकर गए।
क्राइम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम
घटना के बाद मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पूछताछ में पता चला कि आरोपी लड़की पूजा से एकतरफा इश्क करता था। युवक रिश्तेदारी में था और दूर का मौसेरा भाई लगता था। पूजा यादव चार भाई बहन हैं। घायल बहनों के अलावा एक भाई नौकरी करता है जबकि एक और बहन भी स्कूल में शिक्षिका है। वारदात के समय दोनों घर पर नहीं थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Young man shot two sisters and attempted suicide in gorakhpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दहिसर-काशीगांव मेट्रो को एक महीने में 10 लाख यात्री, स्टेशन के बाहर बढ़ा ट्रैफिक जाम
May 23, 2026 | 01:32 PMइंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PMक्या बिग बी शादी से नाखुश थे?… शादी को मानते थे गलती, जया बच्चन का पुराना बयान वायरल
May 23, 2026 | 01:30 PMजनगणना वर्कशॉप में पहुंचा ‘बिन बुलाया मेहमान’, महिलाओं के बीच बैठा बंदर, वीडियो वायरल
May 23, 2026 | 01:28 PMदिल्ली के निजी स्कूलों को हाईकोर्ट से राहत, अब सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के लिए नहीं चाहिए सरकार की इजाजत
May 23, 2026 | 01:27 PMट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, हिंगना में बुलडोजर एक्शन; सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण
May 23, 2026 | 01:26 PMFinancial Fraud: भंडारा में फर्जी एनओसी बनाकर दोबारा लिया लोन, एक ही परिवार पर धोखाधड़ी का केस
May 23, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














