-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Up News Criminal Bounty Of 25 Thousand Rupees Caught An Encounter In Meerut
UP News: मेरठ में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, पैर में लगी गोली
- Written By: सौरभ शर्मा
UP Crime News: मेरठ क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ में एक ईनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। रात में पुलिस की एक टीम वाहनों का निरीक्षण कर रही थी, तभी इस घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस से हुई मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल
लखनऊ: मेरठ के परतापुर इलाके में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक इनामी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। स्कूटी सवार संदिग्ध को रोकने की कोशिश कर रही पुलिस टीम पर उसने गोलियां चला दीं, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसका पीछा किया। इसी दौरान स्कूटी फिसलने से वह गिर पड़ा और मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी नदीम के रूप में हुई है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार नदीम एक अप्रैल की रात अपने साथियों के साथ लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में वारिस नामक व्यक्ति और उसके परिवार से मारपीट व फायरिंग की वारदात में शामिल था। इसी मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और उस पर इनाम घोषित कर दिया गया था। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी। मुठभेड़ वाली रात वह स्कूटी पर सवार होकर किसी स्थान की ओर जा रहा था, जब चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोका।
घटना के समय बरामद सामान
पुलिस के अनुसार नदीम के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक सफेद रंग की स्कूटी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह स्कूटी भी परतापुर इलाके से चोरी की गई थी, जिसकी रिपोर्ट पहले से दर्ज है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
पुणे में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार: कात्रज से 5.79 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, एंटी-नारकोटिक्स सेल ने तस्कर को दबोचा
पुरानी वारदात और पुलिस की कार्रवाई
नदीम पर लगे आरोपों की जांच जारी है। क्षेत्राधिकारी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। अब घायल आरोपी का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उसे जल्द ही न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा। अधिकारी के अनुसार भागने की कोशिश करने पर बदमाश की स्कूटी फिसल गई इस दौरान आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर पर लगी जिससे वह घायल हो गया। जैन ने कहा कि उसे गिरफ्तार करके जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्राइम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल अभियुक्त की पहचान मेरठ के जिले के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रहने वाले नदीम के रूप में हुई है और उसके कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस और सफेद रंग की एक स्कूटी बरामद की गई है।
Up news criminal bounty of 25 thousand rupees caught an encounter in meerut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM












