नोएडा: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाईक और अवैध हथियार बरामद
Noida Crime news : थाना सेक्टर-58 पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की 10 बाईक भी बरामद की गई है।
- Written By: पूजा सिंह
वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार (सौजन्य IANS)
Vehicle Theft Gang Busted: नोएडा में बाईक चोरी को आंजाम देने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गैंग के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की कुल 10 मोटरसाइकिल तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।
पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय था और वाहनों की चोरी करके उन्हें पुर्जों में बदलकर कबाड़ियों को बेचता था। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को सेक्टर-62 स्थित एनआईबी चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा गया।
चोरी 10 बाईक बरामद
सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपने एक अन्य साथी का नाम बताया, जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया। तीनों की निशानदेही पर जयपुरिया चौराहे के पास स्थित पार्क से आठ और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुईं। बरामद गाड़ियों में कुछ पर नोएडा और कुछ पर दिल्ली में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि बाकी गाड़ियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
UP विधानसभा में वित्त मंत्री ने पेश किया अनुपूरक बजट, महिला कल्याण और सड़क निर्माण पर सरकार का विशेष जोर
महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया सारनाथ का दौरा, संरक्षण और प्रबंधन को लेकर ASI के साथ की बैठक
मुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अफजल (25 वर्ष), अफरीद मलिक उर्फ भूरा (19 वर्ष) और आस मोहम्मद (45 वर्ष), तीनों निवासी ग्राम बरौली, थाना जवां, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ में इन अपराधियों ने बताया कि वे नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें छिपाते और बाद में उनके पुर्जे बेच देते थे।
यह भी पढ़ें : लड़की के साथ घूम रहे छात्र का अपहरण और पिटाई, तडीपार आरोपी गिरफ्तार, 3 महिलाओं के जेवरात उड़ाए
आदतन आपराधी हैं आरोपी
पुलिस ने जिन वाहनों को बरामद किया है उनमें डिस्कवर, अपाचे, पल्सर, स्प्लेंडर, पैशन प्रो और अन्य मॉडल की मोटरसाइकिल शामिल हैं। इनमें से कुछ वाहनों पर दिल्ली पुलिस की एंटी-थेफ्ट यूनिट में अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा अफजल नामक अभियुक्त के पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है। अभियुक्तों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना सेक्टर-58 और दिल्ली पुलिस में चोरी व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और कबाड़ियों के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
