बेटे का बदला, मां को पीटने वाले शख्स को 10 साल ढूंढा, मिलते ही उतारा मौत के घाट
Lucknow Crime News: लखनऊ ने एक युवक ने मां के साथ 10 साल पहले हुई मारपीट का बदला लेने के के लिए नारियल पानी बेंचने वाले की हत्या कर दी। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
पुलिस गिरफ्त मे आरोपी (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP Crime News: बदले की आग इंसान को हैवान बना देती है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें 10 साल पहले एक महिला के साथ मारपीट और अपमान का बदला लेने के लिए बेटे ने 10 साल तक उस शख्स को ढूंढा और मिलते ही उसे मौत के घाट उतार दिया।
बदले की आग का शिकार हुए मनोज माही नारियल पानी बेचने का काम करते थे। हत्या की यह घटना 22 मई की रात को लखनऊ के इंदिरानगर में हुई थी। पुलिस ने इस घटना में शामिल पांच युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कैसे सवार हुई बदला लेने की सनक?
पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि साल 2015 में मनोज ने सोनू कश्यप की मां पर हमला किया था। उस समय दोनों एक ही मकान में किराए पर रहते थे। 10 साल बाद जब मई में सोनू ने मनोज को नारियल पानी की दुकान लगाए देखा तो उसको बदला लेने की सनक सवार हो गई। जिसके बाद उसने हत्या की साजिश रची।
सम्बंधित ख़बरें
न्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
महबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
IMD Weather Alert: 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 12 घंटे बेहद अहम
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर लखनऊ में मंथन, जेपीसी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से लिए सुझाव
22 मई की रात वारदात को दिया अंजाम
पुलिस ने हत्याकांड की जानकारी देते हुए बताया कि सोनू ने मनोज की दिनचर्या पर नजर रखी। 22 मई को, जब मनोज अपनी दुकान बंद कर रहा था। तभी आरोपियों ने उस पर लोहे के रॉड और डंडे से हमला किया था। इलाज को दौरान मनोज की मौत हो गई।
कैसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस?
पुलिस ने बताया कि मनोज की हत्या में दोस्तों ने सोनू की मदद इस वादे पर की थी कि वह वारदात को अंजाम देने के बाद सभी को पार्टी देगा। सोनू ने ऐसा ही किया। इतना ही नहीं उस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाले गए। जो पुलिस के लिए आरोपियों तक पहुंचने का जरिया बन गया।
टी-शर्ट ने सॉल्व कर दिया केस
सर्विलांस व सीसीटीवी की मदद से कई अज्ञात लोगों को उठाया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस दौरान सीसी टीवी में एक युवक ओरेंज कलर की डेविल बनी टी-शर्ट में भागता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद चिन्हित लोगों की सोशल मीडिया प्रोफाइल खंगाली गई। जिसमें आरोपित ने उसी टी-शर्ट में पार्टी की फोटो अपलोड की थी। उसको पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।
यह भी पढ़ें: बहु ने आटे में मिलाया सल्फास, इसलिए पूरे परिवार को करना चाहती थी खत्म
इन गिरफ्तार आरोपियों में गुडंबा कल्याणपुर का रहने वाला सोनू कश्यप उर्फ अनूप कुमार, आदिलनगर का सन्नी कश्यप, विकासनगर का सलामू, रंजीत कुमार और रहमत अली शामिल है। पुलिस ने इस हत्याकांड की तफ्तीश और खुलासा करने के लिए सर्विलांस समेत चार टीमें लगाई गई थीं।
