-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Conspiracy To Kill Whole Family By Mixing Poison In Flour Revealed In Ka
बहु ने आटे में मिलाया सल्फास, इसलिए पूरे परिवार को करना चाहती थी खत्म
- Written By: Saurabh Pal
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक भयावह खबर सामने आई है, जहां एक बहु ने पूरे परिवार को खत्म करने के लिए आटे में सल्फास मिलाकर रोटियां बनाई। हालांकि साजिश का ऐनवक्त पर खुलासा हो गया।

आरोपी मालती देवी और साजिश में शामिल मालती के भाई और पिता (फोटो-सोशल मीडिया)
कौशांबीः उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक खतरनाक साजिश फेल हो गई, जहां एक बहु ने अपने पूरे ससुराल को खत्म करने का प्लान बनाया था। रोजाना के विवाद को खत्म करने के लिए उसने आटे में जहर मिलाकर रोटियां बनाई, लेकिन ऐन वक्त पर महिला की साजिश का पता लग गया। जिससे पूरे परिवार की जान बच गई। इस साजिश में महिला के भाई और पिता भी शामिल थे।
सारे रिश्ते-नातों को शर्मसार कर देने वाली ये घटना कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र के मलकिया बजहा खुर्रम गांव की है। घर की बहु मालती देवी ने ससुराल वालों को खत्म करने के लिए आटे में सल्फास मिलाकर रोटी बना दी, ताकि एक साथ सभी की हत्या कर सके। हालांकि मालती की जेठानी को आटे की दुर्गंध से शक हो गया और प्लान फेल हो गया।
आटे में मिलाया सल्फास
सम्बंधित ख़बरें
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
रविवार की रात को बृजेश मौर्य का परिवार रोटियां बनाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान आटे से आ रही दुर्गंध मंजू देवी को अजीब लगी। इसके बाद उसने रोटी बनाना रोक कर परिवार को इसकी जानकारी दी। जब मालती देवी से पूछताछ की गई तो उसने आटे में सल्फास मिलाने की बात कबूल कर ली।
जेठानी की वजह से परेशान थी आरोपी मालती
आरोपी मालती देवी ने बताया कि वह जेठानी की रोज-रोज की किचकिच से परेशान हो गई थी। उसने बताया कि मानसिक प्रताड़ना से आजिज आकर उसने पूरे परिवार को खत्म करने प्लान बनाया था। उसने बताया कि ये उसके अकेले की साजिश नहीं थी। इसमें उसके पिता कल्लू प्रसाद और भाई बजरंगी भी शामिल हैं। तीनों ने मिलकर पूरे परिवार की हत्या का प्लान बनाया था।
ये भी पढ़ें- भिवंडी में फिर से 3 नाबालिगों का अपहरण, अभिभावकों में भय और दहशत का माहौल
2014 में हुई थी मालती की शादी
मालती की शादी 2014 में बृजेश मौर्य के साथ हुई थी। बृजेश सऊदी में नौकरी करता है। शादी के बाद मालती और बृजेश के दो बच्चे हुए। शुरुआत में सबकुछ ठीक था, कुछ समय बाद मालती अकेले पड़ गई। इसके साथ परिवार ही परिवार में झगड़े होने लगे। घरेलू कलह के कारण मालती अपने बच्चों के साथ परिवार में अकेली पड़ गई। वह घंटों में खेत में जाकर फोन से बात करती थी। जब पति सऊदी से आया तो उसने मालती को समझाने की कोशिश की, लेकिन नतीजे में झगड़ा और बढ़ गया। परेशान होकर मालती ने पूरे परिवार को ही खत्म करने की साजिश रच डाली।
पुलिस आटा भेजा फोरेंसिक लैब
मामले का खुलासा होने के बाद बृजेश ने तुरंत पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मालती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने रोटी में जहर मिलाने और इस साजिश में पिता-भाई के शामिल होने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने मालती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आटे को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Conspiracy to kill whole family by mixing poison in flour revealed in ka
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














