-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Raja Raghuvanshi Murder Case Guwahati Crime Scene Recreation
राजा रघुवंशी हत्याकांड: क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी पुलिस, कहां छुपाए राजा के गहने ये भी पता चलेगा, सोशल मीडिया पर आया नया Video
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आज पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी। पुलिस सभी आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर जाएगी और यह जानेंगी कि कैसे हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

राजा रघुवंशी हत्याकांड में आज क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी पुलिस
शिलॉन्ग: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस हर पहलू की पूरी सतर्कता से जांच कर रही है। सोनम और उसके साथियों ने इस हत्याकांड को कैसे अंजाम दिया यह समझने के लिए मेघालय एसआईटी टीम अब फिर से क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी। ऐसे में वारदात से जुड़ी सभी आरोपियों को पुलिस आज उसी घटनास्थल पर लेकर जाएगी जहां इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। राजा की हत्या कैसे की गई इस मिस्ट्री को सुलझाने में पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है।
सोनम ने हनीमून ट्रिप पर अपने ही पति के मर्डर का प्लान पहले से तैयार किया था। इसमें उसका प्रेमी भी शामिल था। हत्या के लिए तीन सुपारी किलर भी हायर किए गए थे। इस मर्डर मिस्ट्री के खुलासे के बाद भी कई सारी बातें अनसुलझी हैं जिसके लिए आज पुलिस आरोपियों को क्राइम सीन दोबारा क्रिएट कर जांच की जाएगी। हत्या में किसकी क्या भूमिका ही क्राइम सीन देखकर यह स्पष्ट हो सकेगा।
सोशल मीडिया पर राजा रघुवंशी मर्डर से जुड़ा नया वीडियो
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में राजा रघुवंशी मर्डर में गिरफ्तार तीनों हत्यारे नजर आ रहे हैं। सबसे आगे आरोपी विशाल है जिसके बारे में बताया जा रहा है कि उसने राजा के सिर पर पहला वार किया था। फिर उसके पीछे आनंद और फिर तीसरा आरोपी आकाश राजपूत है जो वीडियों में अपने बाल संवारते दिख रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सिया पॉइंट कहां है? केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद पर्यटकों की बढ़ी तादात, गाइड से पूछा जा रह एक ही सवाल
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
सांगली सुसाइड केस: मुस्लिम लड़की के प्यार में था हिंदू युवक, मां का आरोप, धर्म परिवर्तन के दबाव में की खुदकुशी
पुणे में खौफनाक वारदात: सो रहे मजदूर को JCB से कुचला! शव कार की डिक्की में रख सड़क पर फेंका, 5 पर केस दर्ज
राजा के गायब हुए जेवर भी बरामद होंगे
पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि सोनम ने राजा की हत्या करने के बाद उसकी चेन, अंगूठी आदि गहने जो भी उसने पहने हुए थे वह भी कहीं छुपाकर रखे थे। आज क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान राजा के गहने भी बरामद किए जाएंगे। पुलिस इस चर्चित हत्याकांड को सिर्फ लव ट्रैंगल के तौर पर नहीं देख रही है। पत्नी के द्वारा पति के मर्डर की इतनी बड़ी साजिश का मामला कई और तथ्य भी छुपाए हुए है जिसका पता लगाने के लिए पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।
ऐसी क्या दुश्मनी कि हत्या करवा दी पति की
डीजीपी इदाशिशा नोंग्रांग ने कहा कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में हम ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि सोनम ने पति की हत्या आखिर क्यों करवाई। ऐसी क्या दुश्मनी हो गई कि शादी के तुरंत बाद ही ऐसी साजिश रची गई। यदि वह किसी तीसरे से भी प्यार करती थी तो राजा को छोड़कर प्रेमी के साथ जा सकती थी लेकिन मर्डर की क्या जरूरत थी। इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। सोनम से हत्याकांड को लेकर अभी और भी पूछताछ की जानी बाकी है।
पहले राजा की दी गई नरबलि फिर तंत्र-मंत्र से वापस आई सोनम? हनीमून मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा
राजा के भाई ने नार्को टेस्ट कराने की मांग की
राजा रघुवंशी मर्डर केस में राजा के भाई विपिन का कहना है कि आरोपी अभी भी कुछ ठीन नहीं बता रहे हैं। उसने पुलिस से मांग की है कि हत्याकांड में शामिल सोनम रघुवंशी समेत सभी आरोपियों का नार्कोटेस्ट कराया जाए जिससे सच सामने आ सके। सोनम और उसके साथ काफी दिनों से पुलिस को बयानों से गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
23 मई को हो गए थे लापता
सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। दोनों 21 मई को हनीमून के लिए असम के गुवाहाटी होकर मेघालय की वादियों में घूमने के लिए गए थे। वे दोनों 23 मई को लापता हो गए थे जिसके राजा की लाश दो जून को वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में पड़ी मिली थी। जबकि सोनम की तलाश की जा रही थी। अंदेशा था कि सोनम और राजा घाटी में हादसे का शिकार हो गए होंगे। लेकिन फिर कहानी में बड़ा ट्विस्ट आया और सोनम 9 जून की सुबह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पाई गई जहां उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। फिर पूछताछ में हत्या का खुलासा हुआ और सोनम के प्रेमी के साथ तीन और साथी गिरफ्तार किए गए।
Raja raghuvanshi murder case guwahati crime scene recreation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMअब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Jul 01, 2026 | 11:02 PMपुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM














