- Hindi News »
- Crime »
- Radhika Yadav Father Tennis Training Murder Case
ना एकेडमी, ना इजाजत… राधिका मर्डर केस की उलझी कहानी, पिता की भूमिका पर कई सवाल
- Written By: सौरभ शर्मा
राधिका हत्याकांड में गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी पिता को कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया।

राधिका यादव मर्डर केस की गुत्थी उलझती जा रही (फोटो- सोशल मीडिया)
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में पूर्व राज्यस्तरीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि राधिका की अपनी कोई टेनिस अकादमी नहीं थी, वह अलग-अलग कोर्ट बुक कर प्रशिक्षण देती थीं। इसी बात को लेकर उनके पिता दीपक यादव नाराज़ थे। आरोप है कि दीपक ने इसी विवाद में अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना एक सपनों से भरी बेटी और परंपरागत सोच के बीच हुए खतरनाक टकराव की दर्दनाक तस्वीर सामने लाती है।
घटना गुरुवार को गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित सुशांत लोक के दोमंजिला मकान में हुई, जहां दीपक यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से राधिका को चार गोलियां मारीं। पोस्टमॉर्टम में तीन गोलियां पीठ में और एक कंधे में लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दीपक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने आरोपी के घर से पांच गोलियां और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
‘अकादमी नहीं, फिर भी ट्रेनिंग देने पर थी नाराजगी’
पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि राधिका किसी स्थायी टेनिस अकादमी की मालिक नहीं थीं, बल्कि वह अलग-अलग स्थानों पर कोर्ट बुक करके उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देती थीं। उनके पिता दीपक इस पेशे से असहमति जताते थे और कई बार उन्होंने राधिका से प्रशिक्षण बंद करने को कहा, जिसे राधिका ने ठुकरा दिया। यह मतभेद धीरे-धीरे तनाव में बदलता गया और अंततः हत्या तक जा पहुंचा।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में अंतर-जिला मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, अनाथ नाबालिग का 2 लाख में हुआ ऑनलाइन सौदा, 10 गिरफ्तार
गहने और वाहन चोरी का पर्दाफाश, नागपुर में 3 चोर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता; 4.67 लाख का माल बरामद
लाखनी में नाबालिग से डेढ़ साल तक डरा-धमकाकर दुष्कर्म, आरोपी राकेश आंबिलकर गिरफ्तार, पोक्सो और एट्रोसिटी दर्ज
चंद्रपुर में नकली सुगंधित तंबाकू फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11.31 लाख का माल जब्त, 3 विभागों की बड़ी कार्रवाई
राधिका के चाचा ने बताई नई बात वीडियो
VIDEO | Gurugram Tennis player death case: 25-year-old Radhika Yadav was allegedly shot by her father Deepak Yadav on July 10th. Her uncle Vijay Yadav says, “It is sad that a father has killed his own daughter. We think this is absolutely wrong. Her father is also sad after… pic.twitter.com/HRaUmjfGDt — Press Trust of India (@PTI_News) July 12, 2025
सोशल मीडिया और वीडियो से नहीं था जुड़ा विवाद
कई अफवाहों के बीच पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राधिका द्वारा एक म्यूजिक वीडियो में अभिनय करना या सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी इस हत्या का कारण नहीं थे। सेक्टर 56 थाने के निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वीडियो 2023 में शूट किया गया था और आरोपी दीपक का उस पर कोई सीधा विरोध नहीं था। असली विवाद उनकी बेटी के टेनिस ट्रेनिंग से कमाई करने और सामाजिक तानों को लेकर था, जिससे दीपक मानसिक तनाव में आ गया था।
यह भी पढ़ें: कर्ज के झगड़े में पत्नी की नाक काट डाली, कर्नाटक में दिल दहला देने वाली वारदात
रिश्ते का अंत, जिसने सबको झकझोरा
दीपक यादव, जो संपत्ति से अच्छी आय अर्जित करते हैं, पहले राधिका के टेनिस करियर में सहयोगी थे। लेकिन वक्त के साथ बेटी के स्वतंत्र फैसलों ने पिता को असहज कर दिया। शुक्रवार को राधिका का अंतिम संस्कार वजीराबाद गांव में हुआ। उनके संघर्ष और सफलता की कहानी आज देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Radhika yadav father tennis training murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कच्चे मकान में रहकर बुने पक्के सपने, रेल चलाने निकली रीवा की बेटी, संघर्षों को हराकर बनी असिस्टेंट लोको पायलट
Jun 13, 2026 | 12:08 PMHaunted 3D Collection: डर और रोमांच का डबल डोज, फिर चला विक्रम भट्ट का हॉरर मैजिक, ‘हॉन्टेड 3डी’ का दिखा दम
Jun 13, 2026 | 12:02 PMनासिक में अंतर-जिला मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, अनाथ नाबालिग का 2 लाख में हुआ ऑनलाइन सौदा, 10 गिरफ्तार
Jun 13, 2026 | 12:01 PMबड़वानी में आवारा कुत्तों का आतंक: लकड़ी बीनने गई महिला को नोच-नोच कर मारा, नगर पालिका की लापरवाही पर उठे सवाल
Jun 13, 2026 | 11:41 AMनागपुर में स्कूल खुलने से पहले अभिभावकों को झटका; यूनिफॉर्म के दामों में 10% की बढ़ोतरी से बिगड़ा बजट
Jun 13, 2026 | 11:38 AMGold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी उछाल, जानिए सोने-चांदी का ताजा भाव
Jun 13, 2026 | 11:36 AMघाटकोपर ‘सफेद पट्टी’ विवाद में नया मोड़! इन्फ्लुएंसर प्रसाद वेदपाठक पर दर्ज होगी FIR, BJP नेता ने खोला मोर्चा
Jun 13, 2026 | 11:34 AMवीडियो गैलरी

कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM
मुस्लिमों की जबरन नसबंदी करो…बढ़ती आबादी पर नियाज़ खान का विवादितच बयान! देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:02 PM
काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM













