रांची में गर्ल्स हॉस्टल से चल रहा था सेक्स रैकेट, 10 युवती सहित 11 लोग हिरासत में
Crime news: पुसिल ने रांची के एक गर्ल्स में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। साथ ही पुलिस ने मौके से 10 युवतियों सहित 11 को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस सभी के पूछताछ कर रही है।
- Written By: पूजा सिंह
कॉन्सेप्ट इमेज
Sex Racket Exposed In Ranchi: रांची में पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल में चलने वाले सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। शहर के लालपुर स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल से 10 युवतियों सहित 11 को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ में रैकेट के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि हॉस्टल परिसर से संगठित तरीके से देह व्यापार चलाया जा रहा है और यहां से युवतियों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाता था। सूचना के आधार पर तत्काल टीम गठित की गई और छापेमारी की गई। मौके से पकड़े गए युवक-युवतियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
हॉस्टल में लंबे समय से चल रहा था सेक्स रैकेट
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि लंबे समय से हॉस्टल का इस्तेमाल सेक्स रैकेट के ठिकाने के रूप में हो रहा था। गिरोह लड़कियों को यहां रखकर बाहर भेजता था और इसके बदले मोटी रकम वसूली जाती थी। छापेमारी अभियान में सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार समेत जिले के कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में तालिबानी आतंक: युवक को कार के बोनट पर 100 फीट तक घसीटा, हॉकी स्टिक से सरेराह की पिटाई
ढोंगी बाबा मनोहर मामा का मराठी टीवी इंडस्ट्री से कनेक्शन! अभिनेता ओमकार कार्वे ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पुणे में मशरूम कंपनी का ड्रेनेज टैंक बना काल; जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, 1 को बचाने में गई अन्य 2 की जान
पहले खाई बिरयानी और फिर खाया तरबूज, पूरे परिवार की मौत, मुंबई के पायधुनी में 4 की मौत से सहमे लोग
हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका की होगी जांच
अधिकारियों ने बताया कि यह मामला गंभीर है और इसमें हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने संदेह जताया कि इस रैकेट से कई बाहरी लोग भी जुड़े हो सकते हैं। जांच का दायरा बढ़ाते हुए संभावित सरगनाओं और सहयोगियों को चिह्नित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : खतरे में मध्यप्रदेश कांग्रेस, अध्यक्ष पटवारी के घर नकाबपोशों का हमला; बिजली काटकर तोड़फोड़ और तलाशी
पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की संभावना
पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है और जल्द ही रैकेट से जुड़े मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके पहले 19 अगस्त को झारखंड के हजारीबाग में पुलिस ने बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा था। यहां हाईवे के किनारे छह होटलों पर छापेमारी कर 26 युवक-युवतियों को संदिग्ध स्थिति में हिरासत में लिया गया था। बाद में इनमें से 17 लोगों को जेल भेजा गया था। इनमें होटलों के संचालक और मैनेजर भी शामिल थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
