मथुरा में तीन वर्षीय मासूम की मौत मामले में नया मोड़; मां और प्रेमी पर हत्या का आरोप, पिता ने दर्ज कराई FIR
Mathura Crime News: बलदेव थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पिता की शिकायत पर मां और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
मथुरा मृतक बच्चा और पिता (फाइल फोटो)
Mathura Murder Case Of Child: मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली में लगभग एक माह पूर्व तीन वर्षीय मासूम की हुई मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मां और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
28 जून की शाम हुई थी हत्या
शिकायतकर्ता कृष्ण मुरारी के अनुसार, 28 जून की शाम उनकी पत्नी रुचि ने फोन कर बताया कि उनका करीब तीन वर्षीय बेटा माधव कई बार जगाने के बावजूद नहीं उठ रहा है। इसके बाद बच्चे को उपचार के लिए मथुरा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसके बाद बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।
बच्चे की मां ने स्वीकार किया अपना अपराध
पिता का आरोप है कि कुछ समय बाद उन्होंने अपनी पत्नी को एक युवक से फोन पर बातचीत करते हुए सुना, जिसमें कथित रूप से बच्चे की मौत का जिक्र किया जा रहा था। इसके बाद पूछताछ करने पर पत्नी ने कथित रूप से स्वीकार किया कि उसका एक युवक से प्रेम संबंध था और फोन पर बातचीत के दौरान बच्चे के शोर मचाने से नाराज होकर उसने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कथित प्रेमी को भी घटना की जानकारी थी।
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
अमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Purnima Fair: राधाकुंड आश्रम में लगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास पर प्रदर्शनी, श्रद्धालुओं ने लिया अवलोकन
Mathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- मथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मां और उसके कथित प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, अन्य तकनीकी साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयान भी जुटा रही है। थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
