झारखंड: दामाद ही निकला बुजुर्ग सास-ससुर का हत्यारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jharkhand news : दुमका में बुजुर्ग दंपति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। 20 अगस्त की रात बुजुर्ग दंपति की हत्या करने का मामला सामने आया था।
- Written By: पूजा सिंह
आरोपी दामाद गिरफ्तार (सौजन्य IANS)
Murder Accused Arrested In Jharkhand: झारखंड के दुमका में पिछले दिनों हुई बुजुर्ग दंपति की हत्य कि गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जिले के चोरकट्टा गांव में 20 अगस्त की रात बुजुर्ग दंपति की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। बुजुर्ग दंपति की हत्या दामाद ने ही की थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि नवगोपाल साहा और उनकी पत्नी विभु साहा की घर में हत्या कर दी गई थी। घटना की रात दंपति घर पर अकेले थे। परिवार के अन्य सदस्य मनसा पूजा में शामिल होने बाहर गए थे। जब परिवार वापस लौटा तो बुजुर्ग दंपति का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़े देखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
छोटे दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र अजय साहा के बयान पर दुमका के मुफस्सिल थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एसडीपीओ विजय कुमार महतो के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और परिस्थितिजन्य प्रमाणों के आधार पर मृतक दंपति के छोटे दामाद सुबल साहा उर्फ भुलू साहा को गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में दहेज प्रताड़ना के 3 अलग मामले; 9 ससुरालीजनों पर वेदांत नगर, वालूज और जिन्सी में FIR दर्ज
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
यह भी पढ़ें : 80 गवाह, सैकड़ों पन्ने और फिर एक रिपोर्ट…कोलकाता गैंगरेप केस में 2 महीने बाद आरोप पत्र दाखिल
आरोपी की निशानदेही पर सबूत बरामद
पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मारग्राम थाना क्षेत्र के दिगुली मालपाड़ा का निवासी है। पुलिस के अनुसार उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सनी टी-शर्ट, उसका स्मार्टफोन, मृतक नवगोपाल साहा का मोबाइल, मृतका विभु साहा की सोने की चेन, एक अंगूठी और अन्य जेवरात बरामद किए।
पुलिस टीम ने किया मामले का खुलासा
इस मामले के खुलासा करते हुए एसडीपीओ विजय कुमार महतो के साथ मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा, जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार, एसआई रौशन कुमार, निरंजन कुमार, रोहित साव, अनुपमा रश्मि सोरेंग, एएसआई बबन प्रसाद सिंह और सिपाही अमित कुमार की भूमिका रही।
