अमरावती पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’, 6 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद विश्रोली से लापता 3 बच्चे सुरक्षित बरामद
अमरावती ग्रामीण पुलिस ने महज 6 घंटे के सघन सर्च ऑपरेशन के बाद विश्रोली से लापता 3 बच्चों को सुरक्षित खोज निकाला। बच्चे पिटाई के डर से खेत में छिप गए थे।
Amravati Rural Police News: अमरावती ग्रामीण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विश्रोली गांव से लापता हुए तीन अल्पवयीन बच्चों को महज 6 घंटे के सघन सर्च ऑपरेशन के बाद सुरक्षित ढूंढ निकाला है।
स्कूल से घर न लौटने पर परिजनों ने बच्चों के अपहरण की आशंका जताई थी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। फोटोचांदुर बाजारग्राम विश्रोली निवासी व्यक्ति ने ब्राह्मणवाडा थडी थाने में शिकायत दी थी कि उनका बेटा और उसके दो दोस्त यह तीनों सोमवार को सुबह 7 बजे स्कूल गए थे, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं लौटे।
परिजनों को शक था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बहलाफुसलाकर अगवा कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अपहरण का मामला दर्ज किया।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
मुंबई का नया अर्बन लैंडमार्क बनेगा Byculla Cable Stayed Bridge, 40 स्टे केबल्स का काम पूरा
छत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, फडणवीस बोले- भारत अब गर्व और स्वाभिमान के साथ खड़ा
पुलिस का मेगा सर्च ऑपरेशनपुलिस अधीक्षक विशाल आनंद के निर्देश पर रात 1 बजे से सुबह 7 बजे तक एक विशेष खोजी अभियान चलाया गया। इसमें स्थानीय पुलिस के साथसाथ क्राइम ब्रांच और आसपास के पांच थानों परतवाड़ा, अचलपुर, चांदूर बाजार, सरमपुरा, आसेगांव की टीमों को लगाया गया।
पुलिस की अलगअलग टीमों ने विश्रोली के खेत, पूर्णा बांध परिसर, कुएं, बस स्टैंड, आश्रम शाला, मंदिर, नहर और यहाँ तक कि मध्य प्रदेश की सीमा से सटे जंगलों और चेक पोस्टों पर तलाश की। अंततः तीनों बच्चे गांव के ही एक खेत में सुरक्षित मिल गए।
पिटाई के डर से भागे थे बच्चेजब पुलिस ने बच्चों को विश्वास में लेकर पूछताछ की, तो असलियत सामने आई। बच्चों ने बताया कि सोमवार को सुबह 110 बजे स्कूल छूटने के बाद वे पास की पूर्णा नदी में नहाने चले गए थे।
गांव के कुछ लोगों ने उन्हें नदी में देख लिया और डांटते हुए कहा कि रुको, तुम्हारे मातापिता को बताते हैं। जब बच्चों ने देखा कि उनके पिता उन्हें ढूंढते हुए नदी की तरफ आ रहे हैं, तो उन्हें डर लगा कि घर जाने पर पिटाई होगी। इसी डर के कारण वे घर न जाकर खेतों की ओर भाग गए और वहीं छिप गए थे।
