अकोला: पातुर पुलिस और आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1550 लीटर अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त, एक आरोपी हिरासत में
पातुर पुलिस ने 1550 लीटर ईंधन का अवैध भंडार जब्त किया, एक व्यक्ति हिरासत में लिया गया। कार्रवाई से हड़कंप मचा।
Akola Crime News: ईंधन की अवैध जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पातुर पुलिस और जिला आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 1550 लीटर पेट्रोलडीजल का अवैध भंडार जब्त किया गया है।
इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पातुर पुलिस थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा भा।न्या।सं। की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुरणखेड परिसर में अवैध ईंधन का भंडार जब्त होने के बाद जिला आपूर्ति विभाग को सूचना मिली थी कि पातुरमेड़शी मार्ग पर स्थित एक ढाबे के पीछे बड़े पैमाने पर पेट्रोलडीजल जमा कर कालाबाजारी की जा रही है।
ढाबे के पीछे मारा छापाइस सूचना के आधार पर पातुर शहर से लगभग 3 किमी दूर स्थित उक्त ढाबे के पीछे संयुक्त टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान ढाबे के पीछे आम के घने पेड़ों की आड़ में टंकियों में छिपाकर रखा गया करीब 700 लीटर पेट्रोल और 850 लीटर डीजल, इस तरह कुल 1550 लीटर ईंधन बरामद हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
जब्त किए गए इस ईंधन की कीमत लगभग 1 लाख 33 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में कागजीपुरा निवासी शेख नासिर अब्दुल गफ्फार 37 को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इन्होंने की कार्रवाईइस कार्रवाई में पातुर के आपूर्ति विभाग की निरीक्षक शीतल मोरखड़े के नेतृत्व में विश्वजीत खंडारे, दिनकर केंद्रे, पराग खंडारे, अक्षय गोरे तथा पातुर पुलिस थाने के एपीआई गजानन तडस, साईनाथ नवले, इस्माईल मुल्ला और वसीमुद्दीन शेख शामिल रहे।
इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध ईंधन जमाखोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
