Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मठ प्रमुख ने की हैवानियत की सारी हदें पार, नाबालिग का अपहरण कर कई बार किया बलात्कार

बेलगावी से हैरान कर देने वाली खबर आ रही है, जहां एक नाबालिग को मठ प्रमुख ने लिफ्ट देकर किडनैप कर लिया। इसके बाद लगातार दो दिन तक उसके साथ बालात्कार किया।

  • By Saurabh Pal
Updated On: May 24, 2025 | 09:25 PM

प्रतीकात्मक फोटो- पुलिस

Follow Us
Close
Follow Us:

बेलगावीः कर्नाटक के बेलगावी में एक मठ के प्रमुख को एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने और उसके साथ बार-बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस ने बताया कि जिले के रायबाग तालुक के मेकाली गांव स्थित राम मंदिर मठ के आरोपी, हठयोगी लोकेश्वर स्वामी (30) को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को उसके परिवार द्वारा मठ ले जाया गया था, क्योंकि कुछ रिश्तेदारों ने सुझाव दिया था कि स्वामी उसकी बीमारी और अन्य समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अपराध 13 मई को हुआ।

लिफ्ट देने के बाहने आरोपी ने किया अपहरण

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा नेशनल हाईवे पर गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, FDA-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 1.54 करोड़ का माल जब्त

शादी में नहीं बुलाया तो बुआ के बेटे ने कर दिया कांड, दूल्हे का आपत्तिजनक वीडियो किया लीक

नवी मुंबई के लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, 7 महिलाएं मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

नागपुर: जेल से बाहर आते ही गैंगस्टर आबू फिर सक्रिय, व्यापारी को दी जान से मारने की धमकी

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि जब वह एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर जा रही थी, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे लिफ्ट दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लिफ्ट देने के बहाने लोकेश्वर स्वामी ने उसका अपहरण कर लिया। उसे 13 मई से 15 मई तक रायचूर और बागलकोट के लॉज में रखा, जहां उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि अपराध के बाद उसने उसे महालिंगपुर बस स्टैंड पर छोड़ दिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता ने पिता को बताई आपबीती

पुलिस ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता ने घटना के कुछ दिन बाद अपने पिता को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसके पिता ने उसे इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया, ‘‘पीड़िता की शिकायत के आधार पर स्वामी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया। गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Monastery head arrested under pocso act in belgaum

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2025 | 09:25 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Karnataka
  • Rape

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.